Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    खिलाड़ियों के सम्मान में बड़ा फैसला : अब खिलाड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए खुद ही कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 771

    केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के लिए शुरू की कई योजनाएं

    खेलों को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को हर तरह की सहूलियत देने के लिए केन्द्र सरकार ने अब ऐसी व्यवस्था बना दी है कि जिसमें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए खिलाड़ियों को खेल संघ या प्राधिकरणों की अनुशंसा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे खुद ही ऑनलाइन आवेदन करके नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय कल्याण और पेंशन की योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।


    यह हुए परिवर्तन :

    1. नकद पुरूस्कार या पेंशन के लिए साई या मंत्रालय से सत्यापन जरुरत नहीं
    2. पहले फाइल के सत्यापन में होती थी देरी , अब होगी समय की बचत
    3. डिज़िटल तकनीक के इस्तेमाल से परिक्रिया होगी सरल
    4. पोर्टल पर दस्तावेज आसानी से अपलोड कर सकेंगे एथलीट
    5. सक्रिय खिलाडी अब खेल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

    इसके लिए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं एवं उनके प्रशिक्षकों के लिए नकद पुरस्कार की योजना, खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष (पीडीयूएनडब्ल्यूएफ्एस) और मेधावी खिलाड़ी पेंशन योजना में कई महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। खिलाड़ियों को आसानी से और पारदर्शिता के साथ इन योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय कल्याण व पेंशन की संशोधित योजनाओं और खेल विभाग की योजनाओं के लिए वेब पोर्टल और राष्ट्रीय खेल विकास कोष वेबसाइट का शुभारंभ किया।

    इस मौके पर अनुराग ने नागरिकों को सशक्त बनाने तथा सरकार एवं नागरिकों के बीच की खाई को कम करने, प्रणाली और सुविधाओं, समस्याओं व समाधानों का उपाय करने के साथ-साथ न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम के रूप में इस बदलाव की सराहना की।

    अनुराग ने बताया कि इन संशोधित योजनाओं का लाभ लेने में अब खिलाडियों को बहुत आसानी होगी और इससे योजनाओं को लागू करने में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही आयेगी। अपनी प्रतिभा, कौशल व जीवटता से दुनिया में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब तक कितने पापड़ बेलने पड़ते थे इसके बारे में उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद ही माना है कि पहले खेल संघों या भारतीय खेल प्राधिकरण के माध्यम से इसके लिए प्रस्ताव प्राप्त भेजे जाते थे, जो प्रस्तावों को प्रस्तुत करने में काफै समय लेते थे।

    कई बार तो खिलाड़ी को सरकारी योजना का लाभ देने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने में 1-2 वर्ष से भी अधिक समय लग जाता था। लेकिन इस समस्या से खिलाड़ियों को पूरी तरह निजात दिलाने के लिए नियमों में जो संशोधन किए गए है। जिससे खिलाडियों को अब सीधा लाभ उन्हें मिलेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading