Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तर प्रदेश, देश में आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश है: मुख्यमंत्री

    ShagunBy ShagunJuly 11, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 676

    मुख्यमंत्री योगी ने बाइक रैली को किया रवाना, दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

    लखनऊ, 11 जुलाई : विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झण्डी दिखाकर जनजागरूकता बाइक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मयंकेश्वर सिंह मौजूद थे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के दृष्टिगत वर्ष 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम से जुड़ी सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा जनमानस के मध्य पहुंचाने की अपील की गई। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम है- परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय।

    जनजागरूकता रैली के शुभारम्भ स्थल पर जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी सर्वे के अनुसार मातृ मृत्यु दर में 30 प्वाइंट का सुधार आया है। शिशु मृत्यु दर में पांच प्वाइंट का सुधार आया है। सकल प्रजनन दर में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें शहरी क्षेत्र में 1.9 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 2.5 है जिसे आगामी वर्षों में 2.1 तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।

    उत्तर प्रदेश, देश में आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश है।

    जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/ZD4lyXN8zd

    — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 11, 2022

    उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की। कहा कि वर्तमान में जनसंख्या स्थिरीकरण समाज की आवश्यकता है। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के अपने संकल्प को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है ताकि हर वर्ग के नागरिक तक बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। प्रदेश सरकार द्वारा जन समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुत सी नवीन स्वास्थ्य योजनाएँ प्रारम्भ की गयी हैं और महानगरों से लेकर ग्रामीण स्तर पर उपकेन्द्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। परिवार नियोजन कार्यक्रम से जुड़ी विविध योजनाएं भी चलाई जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से सास बहू सम्मेलन किया जा रहा है। इसी प्रकार परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी क्रियाशील एच.डब्ल्यू.सी. पर परिवार नियोजन परामर्श एवं सेवा के साथ टेली कन्सल्टेशन की सुविधा का अवलोकन किया एवं सीएचओ से संवाद भी किया। सीएचओ से संवाद के दौरान यह अपेक्षा की गयी कि सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर परिवार नियोजन के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी टेली कन्सल्टेशन दिए जाएं ताकि समुदाय के लोग लाभान्वित हो सकें। उनके द्वारा चार नवविवाहित दम्पति को शगुन किट का वितरण किया गया।

    मुख्यमंत्री आवास से आरम्भ हुई जागरूकता रैली में बाइक सवार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जनजागरूकता रैली का समापन सीएमओ कार्यालय पर हुआ। जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से समापन स्थल पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए।

    Shagun

    Keep Reading

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading