Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    कानून व्यवस्था संभालने में बुरी तरह असफल साबित हुई भाजपा: ओंकारनाथ सिंह

    By September 17, 2017Updated:September 17, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572

    लखनऊ 17 सितम्बर। कांग्रेस पार्टी ने मीडिया के माध्यम से कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था संभालने में बुरी तरह असफल साबित हुई है। समाचारपत्रों में जहां मुख्यमंत्री योगी जी की चेतावनी कि ‘‘अपराधियों को न बख्शें’’ प्रकाशित होती है वहीं दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी और अपहरण करने का प्रयास किया गया। लखनऊ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो या अमेठी में पति को बंधक बनाकर महिला के साथ बलात्कार की घटना हो, बरसाने के सुप्रसिद्ध राधा मन्दिर में साध्वी के साथ सामूहिक दुराचार की घटनाओं ने आज पूरे प्रदेश में आम जनता को भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर कर दिया है।

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि चाहे बैंक में दिनदहाड़े डकैती हो, खुलेआम हत्या हो, लूट की घटनाएं हों, बलात्कार की घटनाएं हों, प्रदेश सरकार और पुलिस पूरी तरह अपराधियों तक पहुंचने में असफल है। बागपत में व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी गयी, रंगदारी न देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी गई। महराजगंज में 4 बच्चों की हत्या हो, बुलन्दशहर में महिला के साथ बलात्कार की घटना हो, अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि बिजनौर में एक लड़की के माता-पिता छेड़छाड़ की शिकायत लेकर जब छेड़खानी करने वाले के घर गये तो वहीं पर उनकी हत्या कर दी गयी।

    श्री सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं विगत 6 माह से अधिक समय योगी जी के सत्ता संभाले हो चुके हैं लेकिन उनकी ‘जीरो टालरेन्स’ वाली नीति बिल्कुल ठीक विपरीत दिशा में है। राजधानी के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान जैसे पॉश और सुरक्षित क्षेत्र में 13सितम्बर को हजारों लोगों की मौजूदगी में गाड़ी चोर उठा ले गये और सीसीटीवी कैमरे से साफ-साफ पता चलने के बावजूद आज तक पुलिस चोरों का सुराग तक नहीं लगा पायी है। पुलिस तन्त्र पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। पुलिस का काम सिर्फ मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों, मंत्री आवासों की सुरक्षा एवं उनकी हां में हां मिलाने तक ही सीमित रह गया है। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? यह आज यक्ष प्रश्न बन चुका है।
    श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अन्तर है। मुख्यमंत्री की रोजाना चेतावनी देने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का पुलिस पर नियन्त्रण समाप्त हो गया है।

    भाजपा ने गलत आंकड़े पेश कर सनसनी फैलायी

    लखनऊ 17 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आज दिये गये बयान कि ’’इस वर्ष इंसेफेलाइटिस की बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है व गलत आंकड़े पेश कर सनसनी फैलायी गयी है’’ दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय है। मुख्यमंत्री के इस बयान से साबित हो गया है कि वह इस महामारी के प्रति कतई गंभीर नहीं हैं एवं संवेदनहीन हैं।

    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद एवं संसदीय क्षेत्र जनपद गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में शासन-प्रशासन एवं चिकित्सकों की घोर लापरवाही के चलते आक्सीजन की कमी से सैंकड़ों बच्चों की दुःखद मौत हुई है और मुख्यमंत्री इसे अपनी उपलब्धि मान रहे हैं और इन मौतों के लिए जिम्मेदार अपने मंत्री को बचा रहे हैं। सिर्फ बीआरडी मेडिकल कालेज के डाक्टरों और कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करके इतनी बड़ी हृदय विदारक घटना पर अभी भी लीपापोती करने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं वाराणसी, फर्रूखाबाद, सैफई, शाहजहांपुर आदि तमाम अस्पतालों में सैंकड़ों बच्चे आक्सीजन की कमी एवं चिकित्सीय अभाव में दम तोड़ चुके हैं। मौतों का यह सिलसिला अभी भी जारी है और प्रदेश सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

    श्री सिंह ने कहा कि उप्र में राजधानी लखनऊ सहित लगभग 68 जनपदों में स्वाइन फ्लू जैसी जानलेवा बीमारी फैल चुकी है जिसमें 45 जनपदों में पहली बार स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी लखनऊ में पीजीआई सहित कई अस्पतालों में स्वाइन फ्लू एवं डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारी से सैंकड़ों लोगों की असमय जानें जा चुकी हैं। स्वाइन फ्लू का कहर अभी भी जारी है किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इसे रोकने हेतु कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading