Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नैमिषारण्य के लिए बहुत जल्द मिलेगी लखनऊ से हेलीकॉप्टर की सुविधा: योगी आदित्यनाथ

    ShagunBy ShagunAugust 26, 2022Updated:August 26, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 737

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और कानपुर की जनता को बड़ा तोहफा दते हुए 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होने विकास कार्यों का भी जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ से पहले चरण में हम बहुत जल्द नैमिषारण्य के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध करवाएंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आज जिन नई बसों का संचालन शुरू हो रहा है वो देश के वैदिक विज्ञान के केंद्र कहे जाने वाले नैमिषारण्य तक चलाई जाएंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तीर्थ स्थलों के लिए जल्द ही लखनऊ से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

    सीएम योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ध्वनि और वायु प्रदूषण से मुक्त परिवहन सेवा, समय की मांग है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ हमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त हुई है। आज उसी श्रृंखला में प्रदेश के दो महानगरों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्ष में प्रदेश के अंदर मेट्रो के संचालन में भी हमें सफलता प्राप्त हुई है। आज देश में सर्वाधिक मेट्रो का संचालन कोई राज्य कर रहा है तो वह उत्तर प्रदेश है। जिसके पांच शहरों में मेट्रो चल रही है और आगरा में कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ये इलेक्ट्रिक बसें इन दोनों शहरों की मेट्रो सेवा का आधार बनेंगी।
    सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के अंदर नगर विकास विभाग ने नगरीय सुविधाओं को पूरे प्रदेश के अंदर बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाया है। देश के अंदर जिन सौ शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है उनमें से 10 उत्तर प्रदेश में हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रदेश के जिन दो शहरों में सबसे अच्छा कार्य हुआ है उनमें वाराणसी और आगरा है, ये दोनों शहर स्मार्ट सिटी मिशन के टॉप 10 की सूचि में भी शामिल हैं।

    सीएम योगी ने नैमिषारण्य के महत्व को बताते हुए कहा कि नैमिष भारत की वैदिक और पौराणिक ज्ञान की आधार भूमि है। श्रवण परम्परा से वैदिक ज्ञान को लिपिबद्ध करने का श्रेय नैमिषारण्य को जाता है। नैमिष भारत के वैदिक ज्ञान की वह धरोहर है जो मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन प्रारम्भ हुआ। उस समय उत्तर प्रदेश के लिए इस लक्ष्य को प्राप्त कर पाना दूर की कौड़ी थी। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विगत पांच वर्ष में नगरीय क्षेत्रों में 17 लाख गरीबों को घर देने में हम सफल रहे। ।

    Shagun

    Keep Reading

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading