Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    न्याय मिलने में देरी

    ShagunBy ShagunSeptember 1, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 640

    जी के चक्रवर्ती

    हमारे देश में न्याय और न्यायालयों की स्थिति इतनी लचर हो गई है कि धीरे -धीरे लोगों का न्याय पर से ही विश्वास उठता चला जा रहा है। जिससे देश का एक साधारण व्यक्ति यह बात पहले ही कह देता है कि अरे न्यायलय जाने से क्या फायदा न्याय इतने दिनो के बाद आएगा की इस मुकद्दमे का विषय वस्तु सभी कुछ भूल जायेंगे। आखिरकार न्याय पालिका में ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए जाते हैं? कि जिससे अदालतों में लंबित चल रहे मुकदमों का निस्तारण जल्दी से जल्दी एक निश्चित समय सीमा में हो जाये।

    हम जब अपनें देश में लम्बित चल रहे मुकद्दमों की बात करें तो 02 मार्च वर्ष 2022 तक देश की उच्च न्यायालय में 58 लाख 94 हजार 60 केस लम्बित चल रहे हैं। लोकसभा में एक लिखित जवाब में देश के कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि 4,10,47,976 मुकदमे देश की जिला एवम अन्य अधीनस्थ अदालतों में लंबित चल रहे हैं। यदि हम इसके कारणों की बात करें तो इसमें कारण बहुत से हैं लेकिन उन कारणों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर क्यों नहीं किया जाता है? यह बात समझ से परे है। क्योंकि इन कारणों की वजह से कुछ मुकद्दमों का निपटारा होते- होते दशकों तक का समय गुजर जाता हैं।

    भारतीय न्यायपालिका में साल दर साल मुकदमों के बढ़ते बोझ तले दबती चली जा रही है। आज औसतन प्रत्येक जज के पास लम्बित पड़े एक हजार से अधिक मुकदमों को निपटाने की जिम्मेदारी को निभाने की जल्दबाजी में जजों द्वारा की जाने वाली सुनवाई का समय मिनटों तक ही सीमित हो कर रह गया है जिससे लंबित मुकदमों के बोझ तले दबी अदालतों में सुनवाई का समय कम होना न्याय के मूल मकसद पर कुठाराघात जैसा है।

    वैसे स्वयं न्यायपालिका का यह मानना है कि न्याय में देरी होना भी एक प्रकार का अन्याय है। इस देरी के कारण अब जनता का धैर्य धीरे -धीरे जवाब देने लगा है। अगर हम देश के उच्च अदालतों की बात करें तो यहां इंसाफ के तौर-तरीकों पर हाल ही में किए गए एक अध्ययन से यह पता चलता है कि प्रत्येक
    जज मुकदमे की सुनवाई में पांच मिनट तक का समय देतें है। कुछ कोर्ट में तो यह अवधि ढाई मिनटो तक सिमट कर रह गई है। जबकि प्रत्येक मुकदमे में सुनवाई की औसत अधिकतम समयसीमा 15 मिनट है ऐसे में यह अनुमान लगाना कठिन नही है कि जटि‍लतम कानूनी मामलों की न्यायिक प्रक्रियाओं के मध्य प्रत्येक तारीख पर 2 से 15 मिनटों की सुनवाई न्याय की फैसले को कितना लम्बा खींच देती है कि कभी कभी तो वादी की मृत्यु तक हो जाती है।

    वैसे यहां आपको बता दें कि न्यायालयों में मुकदमों की बढ़ती संख्या और न्याय पाने के लिए लम्बे समय तक का इंतेजार करना वादी और स्वयं न्यायपालिका के लिए एक सरदर्द बन गया है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह सरदर्द इसलिए है कि हमारे देश में 73 हजार लोगों पर एक जज नियुक्त है जबकि अमेरिका जैसे देश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुलना करें तो अमेरिका में ये संख्या प्रति 10 लाख लोगो पर 107 हैं यूके में 51, कनाडा और आस्ट्रेलिया में क्रमश: 75 और 42 है। इस तरह उच्च न्यायपालिका के प्रत्येक जज पर औसतन 1300 मुकदमे लंबित हैं। इसका अर्थ बिल्कुल स्पष्ट है कि न्याय की आस में अदालतों में न्याय की गुहार लगानों वालों की संख्या के अनुपात में जजों की संख्या बहुत कम है।

    दिल्ली के हाई कोर्ट के एक पूर्व चीफ जस्टिस एपी शाह के अनुसार विधि आयोग की अनेकों सिफारिशों में सरकार से जजों की संख्या बढ़ाने को कहा जाता रहा है। वहीं निचली अदालतों की बात छोड़िए देश के सर्वोच्च अदालत और सभी उच्च अदालतों में अभी तक जजों के खाली पड़े पद को नहीं भरे गए हैं। नए पदों के सृजित करने की बात तो दूर रखें।

    हां यहां यह बात अलग है कि किसी भी कोर्ट का जज जब तक कुछ मामलों का निपटारा कर पाते हैं तब तक 50 और अन्य मुकद्दमे सामने आ जाते हैं, चूंकि यह सिलसिला एक लम्बे वक्त तक समाप्त होते हुए नहीं दिखाई दे रहा है इसलिए लंबित मुकदमों की संख्या में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक सी बात है। आज देश में लगभग पांच करोड़ से भी अधिक मामले देश के विभिन्न अदालतों में लंबित चल रहे हैं।

    • (यह लेखक के अपने निजी विचार हैं। लेखक फ्रीलान्स जर्नलिस्ट हैं।)

    Shagun

    Keep Reading

    Turn this into a brief news report, but ensure it is impactful. Women trapped in the tangled web of destiny, policy, and politics. Shakti Vandan Act

    नियति, नीति और सियासत की मकड़जाल में फंसा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    Asha Bhosle: The End of the Golden Era of Singing

    आशा भोसले: गायकी के स्वर्णिम युग का अन्त

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    April 18, 2026
    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    April 18, 2026
    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    April 18, 2026
    A New Milestone in Cheating-Free Examinations! Re-examination for Assistant Professor Posts Across 17 Subjects Successfully Conducted Under AI Surveillance in Uttar Pradesh.

    नकलविहीन परीक्षा का नया कीर्तिमान! उत्तर प्रदेश में सहायक आचार्य की 17 विषयों की पुनर्परीक्षा AI निगरानी में सकुशल सम्पन्न

    April 18, 2026
    Rashmirathi Festival: A grand three-day event in Lucknow from April 24 to 26, inspiring youth from great men

    रश्मिरथी पर्व: 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा

    April 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading