Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    चीन में रोजाना आ रहे 3 करोड़ से ज्यादा कोरोना केस, श्मशान घाटों में लगी हैं लाइनें

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    चीन में कोरोना की वजह से रिश्तेदार श्मशान घाट में लाइन में लगकर थक गए थे, इसलिए उन्होंने अपार्टमेंट के पास में ही लाश को जला दिया। -फोटो साभार: ट्विटर वीडियो से
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 844

    8 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खत्म होगा पृथक-वास

    भीषण कोरोना संकट से जूझ रहे चीन में स्थितियां अब भी विस्फोटक बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स और विभिन्न स्रोतों से आ रही जानकारी के अनुसार चीन में रोजाना तीन करोड़ से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। एक ओर जब चीनियों पर कोरोना का कहर बरस रहा है दूसरी ओर चीन सरकार अपनी मनमानी करती दिखाई दे रही रही हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने भीषण कोरोना संकट के बीच अगले साल में आठ जनवरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पृथक-वास खत्म करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही चीन अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को फिर से खोल देगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अलग- थलग रहने के करीब तीन वर्षों बाद वह इस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करेगा। ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई हैं जब चीन ओमीक्रॉन बीएफ.7 वैरिएंट से जूझ रहा है। इसके पहले राष्ट्रपति शी जिनपिमंग इस माह की शुरूआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अपनी सख्त कोविड नीति में छूट दे दी थी।

    https://twitter.com/i/status/1610360863218597889

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि चीन आठ जनवरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पृथकवास की अनिवार्यता को खत्म कर देगा। चीन धीरे-धीरे कोविड के साथ जीना शुरू कर रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने घोषणा की है कि विदेश से आने वाले यात्री को अब क्वारंटाइन से नहीं गुजरना होगा। नया नियम 8 जनवरी से लागू होगा।

    ग्रामीण इलाकों के शहरों में स्थिति विस्फोटक वर्तमान में आने वाले यात्रियों को एक होटल में पांच दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होता है इसके बाद तीन दिनों के लिए घर पर रहना होता है। संगरोध नियम को समाप्त करने को चीन द्वारा एक प्रमुख यू- टर्न के रूप में देखा जा रहा है। पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाले प्रशासन ने चीन में कड़ा लॉकडाउन लगा रखा था। शून्य- कोविड नीति के कारण प्रशासन ने कई कड़े प्रतिबंध भी लगा रखे थे। लंबे समय से चीनी जनता लॉकडाउन में जी रही थी जिसका देश के अंदर विरोध चल रहा था। नवीनतम कदम ऐसे समय में उठाए गए हैं जब ग्रामीण चीनी शहरों में संक्रमण विस्फोटक बना हुआ है। हर रोज बहुत बड़ी संख्या में लोग कोरोना से पीड़ित हो रहे हैं श्मशान घाटों में लाइनें लगी हुई हैं।

    सामूहिक परीक्षण नियम खत्म करने के बढ़े कोरोना केस चीन ने दैनिक कोविड गणना की सूचना देना बंद कर दिया है लेकिन जब से उसने अनिवार्य सामूहिक परीक्षण नियमों को समाप्त कर दिया है तब से कोरोना संक्रमण के केस अविश्वसनीय ढंग से बढ़ने लगे हैं।

    चीन के स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि कुछ विदेशियों के लिए देश में प्रवेश करना आसान बनाने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई है हालांकि इसमें पर्यटकों को शामिल नहीं किया गया। इसने संकेत दिया कि चीनी नागरिकों को धीरे-धीरे फिर से पर्यटन के लिए विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी जो कई देशों में होटलों और संबंधित व्यवसायों के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading