Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    असंवेदनशील होते लोग और सड़क दुर्घटनाएं

    ShagunBy ShagunJanuary 8, 2023 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745

    जी के चक्रवर्ती

    देश के विभिन्न राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिस प्रकार से चर्चाएं हो रही है। यह स्थिति बहुत अच्छी तो नहीं कही जा सकती है, क्योंकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश के सड़क परिवहन मंत्री देश में फैले सड़कों को सही और उनका पुनर्निर्माण के कार्यों में बहुत जोरशोर से कर रहे हैं, तो वहीं देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे लगातार सड़क हादसों से लोगों में चिंता होना स्वभाविक है, ऐसे में अभी वर्ष 2022 के अंतिम दिन 31 दिसम्बर 6:30 बजे देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हो गई है। यहां पुराने वर्षं के विदाई और नये वर्ष के आगमन के जश्न मनाने के बीच कुछ दरिंदों ने एक लड़की को दर्दनाक मौत की नींद सुला दिया था। शनिवार की शाम 6:30 बजे रात लड़की स्कूटी से घर जा रही थी कि तभी कार सवार कुछ युवकों ने टक्कर मार दी और फिर 4 किमी तक सड़क पर स्कूटी समेत घसीटते हुए उस लड़की को ले गए थे जिसके कारण लड़की लड़की की मौके पर मौत हो गई थी।

    हाल ही में लखनऊ के गोमती नगर निवासी की बाँदा में पीछे से आ रहे एक डम्पर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दिया जिससे वह डम्पर में फंस कर लगभग 1 किलोमिटर तक घसीटती चली गईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Image
    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभपंत की मर्सिडीज का एक्सीडेंट हुआ जिससे कार में आग लग गयी।

    अभी कुछ दिन पहले ही टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री की भी इसी तरह एक सड़क हादसे में 4 सितंबर 2022 रविवार के दिन मृत्यु हो गयी थी।

    खैर मृत्यु का कारण भले उनके कार की गति सीमा भले रही हो, लेकिन इस मामले में देश में चर्चाएं तो बहुत हुई और मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तमाम उपाय करने की बातें भी की गईं लेकिन धरातल पर विशेष कुछ अभी तक होता नहीं दिखाई दे रहा है। वैसे आपको बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं की सही रिपोर्टिंग के लिए देश के छह राज्यों में प्रयोग के तौर पर जो परियोजना शुरू की गई है, उसे न केवल सफल बनाये जाने की जरूरत है, बल्कि उसे यथाशीघ्र पूर्ण भी किए जाने की आवश्यकता है।

    देश के मद्रास राज्य में स्थित आईआईटी की सहायता से अधिक दुर्घटना वाले राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं राजस्थान में शुरू किये गये पायलट प्रोजेक्ट के दायरे को बढ़ाया भी जाना चाहिए, क्योंकि हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं की सही समय से न तो रिपोर्टिंग हो पाती है और न ही सही ढंग से छानबीन हो पाती है, जिसके कारण अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुये लोगों को समय पर राहत भी नहीं मिल पाती है। वैसे हमारे यहां सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने का कोई पुख्ता और कारगर व्यवस्था आज तक नहीं हो पाया है, तो दुसरी तरफ मार्ग दुर्घटना से संबंधित दावों के निस्तारण में अनावश्यक देरी भी होती है।

    अभी हाल ही मे देश की सर्वोच्च अदालत ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह निर्देश दिया है कि सड़क हादसों की रिपोर्ट तुरंत दर्ज करने की व्यवस्था किया जाए।

    पता नहीं हमारे देश में ऐसा कब तक चलता रहेगा क्योंकि किसी भी सड़क हादसों पर सही समय पर रिपोर्टिंग नहीं होने और इसकी कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण मार्ग दुर्घटना से सम्बंधित दावों का निस्तारण में देरी से भुक्तभोगी को यथा समय कोई मदद नहीं मिल पाती है, इसलिए इसे शीघ्र करने की व्यवस्था होना चाहिए।

    नव वर्ष के अवसर पर देश में अनेकों जगहों से भीषण सड़क दुर्घटनाओं के समाचारों ने लोगों के अन्तर्मन को विचलित किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading