Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हिंडनबर्ग रिपोर्ट से हर्षद मेहता जिंदा हो गया

    ShagunBy ShagunFebruary 5, 2023 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 748

    जी के चक्रवर्ती

    अमेरिका की हिंडनबर्ग कम्पनी की एक रिपोर्ट से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आ जाने से अचानक से शेयर होल्डरों ने फटा -फट अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए जिससे इस कम्पनी के शेयरों में भारी गिरावट के कारण 4 लाख करोड़ का घाटा हुआ है, इस अचानक से हुए घटनाक्रम से शेयर बाजार में अचानक खलबली मचना स्वभाविक है।

    यहां आपको बता दें कि अखिर हिंडनबर्ग कम्पनी किसकी है और यह क्या काम करती है? दरअसल अमेरीका स्थित हिंडनबर्ग कम्पनी के मालिक नाथन एंडरसन ने अमेरिका की कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन करने के बाद वे नौकरी की तलाश कर ही रहे थे, कि इस बीच उन्हें एक डेटा रिसर्च कंपनी में काम करने का मौका मिला वहां उन्हें रुपये-पैसे से जुड़े काम करना होता था। वहां काम करते- करते उनके दिमाग में स्वयं की एक वित्त कंपनी खोलने का ख्याल आया और उसने हिंडनबर्ग नाम की एक कंपनी खोली इस कम्पनी का मुख्य कार्य शेयर मार्केट से जुड़ी गतिविधियां का अनुसंधान करना है कि क्या कोई कम्पनी शेयर बाजार में रुपये से जुड़े कोई हेरा फेरी तो नहीं कर रही है। कोई कम्पनी अपने फायदे के लिए किसी तरह की रुपयों का गलत प्रबंधन तो नहीं कर रही है? जिसे हम शेयर बाजार की  भाषा में Short position कहते हैं।

    फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की कंपनियों पर कई सवाल खड़े किए गए हैं। जिसके बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली, ऐसे में प्रश्न यह है कि अडानी ग्रुप के भविष्य क्या होगा? दूसरा प्रश्न यह है कि हिंडनबर्ग कम्पनी की रिपोर्ट के दावों में कितनी सच्चाई है?

    यहाँ आपको याद दिलाते हैं कि वर्ष 1992 में हर्षद मेहता जिसका पूरा नाम हर्षद शांतिलाल मेहता था, वह अपने दौर में शेयर मार्केट का एक  ब्रोकर हुआ करता था उसने शेयर मार्केट के बड़े-बड़े शेयरों को खरीद कर अपने पास रखता रहा, लेकिन इतने शेयर खरीदने के लिये बहुत बढ़ी धनराशि की जरूरत की पूर्ति के लिये उसने बैंकों  के प्रबंधकों को अपने साथ मिला कर बैंक के खजाने से धन लेकर बड़ी संख्या में एक ही कम्पनी के शेयरों को बाजार   से खरीद लेता था जिसे शेयर बाजार में मैनुपुलेशन (पंप एंड डंप) के नाम से जाना जाता है, जिससे बाजार में जिस शेयर की कमी हो गई उसके भाव बढ़ना स्वाभाविक था। दाम खूब ऊपर चढ़ने के बाद उस शेयर को फिर से बाजर में बेंच दिया जाता था। इस खरीद-फरोख्त को हम ऐसे समझ सकते हैं कि मान लीजिये आज किसी शेयर की कीमत 100 रुपये हैं जैसे-जैसे उस शेयर की उपलब्धता बाजार में कम होगी उसका दाम बढ़ना तय सी बात है और जब बाजार मे उसका दाम बढ़ना बंद हो जाये तो उसे उस समय के दाम में हम बेंच दे तो हमें उस शेयर के 110 रुपये मिलेंगे अर्थात 10 रुपये हमे मुनाफा हुआ इसके ठीक विपरीत यदि यही चीज़ उल्ट दिया जाय तो तब क्या हो?

    मान लीजिये  कि किसी ने किसी कम्पनी का शेयर खरीदा या किसी ने अपने रुपये किसी कम्पनी को कारोबार बढ़ाने के लिये रुपये दिए और फिर उस कम्पनी के शेयरों के दाम एक दम से नीचे आ जाये तों उस कम्पनी के शेयरों को खरीदने वाले को उसमे मुनाफा तो छोड़िये मूल धन  से भी नीचे या रुपये की मूल्य लगभग शून्य हो जाये तो कोई बड़ी बात नहीं यह भी रुपये कमाने का एक जरिया होता है।

    इसी प्रकार का स्कैम अडानी ग्रुप के शेयरों के साथ भी हुआ क्योंकि अडानी ग्रुप की कंपनियों में देश के जीवन बीमा कम्पनी का पैसा लगा हुआ है।

    वैसे देखा जाए तो ऐसे ही लोग धन कमाते हैं इस पर सरकार या किसी व्यक्ति पर आरोप लगा कर उसे बदनाम करने की कोशिशें करना कहां तक जायज है यह तो आप स्वंम ही इसका आकलन कीजिये।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading