Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    BHU की छात्राओं का धरना 30 घण्टे से लगातार जारी, कांग्रेस ने कहा बहुत ही शर्मनाक

    By September 23, 2017Updated:September 24, 2017 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 632

    बनारस 23 सितम्बर। बीएचयू में एक बार फिर उबाल है इस बार बीएचयू की छात्राओं का धरना लगातार 30 घण्टे से जारी है। पहले संकाय पर छेड़खानी, फिर संकाय से हॉस्टल जाते समय छेड़खानी, हॉस्टल के अंदर जबरिया घुसकर छेड़खानी। सुरक्षाकर्मियों से कई बार शिकायत कर चुकीं, प्रॉक्टर को दिक्कतें बता चुकीं। वीसी को कई शिकायती पत्र दे चुकीं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरी हैं।

    बताया जाता है कि बिना किसी लीडरशिप के छात्राएं मेन गेट पर डटी हुई हैं। एक छात्रा अपनी बात पूरी करती है तो दूसरी बोलने लगती है। दूसरी छात्रा बात पूरी करती है तो तीसरी खड़े होकर अपनी दिक्कतें सुनाने लगती है।

    छात्राएं चाहती हैं कि वीसी मौके पर आकर उनकी बात सुनें, उन्हें तसल्ली दें कि व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, तो इसमें ईगो क्यों? छात्राओं के चरित्रहनन की कोशिश क्यों? उनके फेसबुक आईडी की पड़ताल क्यों?

    बताया जाता है कि बीएचयू प्रशासन छात्राओं की परेशानी सुनना दो दूर उस पर ध्यान भी नहीं देता और कुछ लोग बजाए इनके साथ खड़े होने के वीसी के पक्ष में खड़े हो गए हैं। जिससे मामला बिगड़ गया है छात्राओं का कहना है कि धरना दे रही 95 प्रतिशत छात्राएं काशी के बाहर की हैं। यहां पढ़ने आई हैं, नेतागीरी करने नहीं। पानी जब सिर से ऊपर निकल गया, जब सरेराह परिसर में ही छात्रा के कपड़े फाड़ने की कोशिश हुई, तब इन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है।

    छात्राओं को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़क पर बैठना पड़ा है यह बहुत ही शर्मनाक: कांग्रेस

    लखनऊ 23 सितम्बर। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की दर्जनों छात्राओं के साथ दबंग छात्रों द्वारा जो दुर्व्यवहार किया गया है वह प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था का परिचायक है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घटना के संज्ञान में आने के बाद भी उस पर कोई ठोस कार्यवाही न करने पर छात्राओं को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़क पर बैठना पड़ा है यह बहुत ही शर्मनाक है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और शक्ति के महापर्व नवरात्र पर उन्हें सड़क पर बैठी न्याय पाने के लिए आवाज उठातीं बेटियों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है।
    श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रशासन को तत्काल छात्राओं से बातचीत करनी चाहिए और उन्हें आश्वस्त करना चाहिए कि वे विश्वविख्यात बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में सुरक्षित वातावरण में अपनी शिक्षा पूरी करेंगीं।
    उप्र महिला कांग्रेस बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग करती है।

    Keep Reading

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    Home Guard Exam: Over 2.5 Million Candidates; Zero Scope for Cheating; Yogi Government Takes Strict Action.

    होमगार्ड परीक्षा : 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, नकल की कोई गुंजाइश नहीं, योगी सरकार का सख्त एक्शन

    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    June 4, 2026
    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    June 4, 2026
    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    June 4, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading