Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    एक्‍सीलिया स्‍कूल की छात्रा नित्‍या श्री को थाईलैंड में तीन पदक

    ShagunBy ShagunMay 17, 2023 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 863
    लखनऊ। एक्‍सीलिया स्‍कूल की 12वीं की छात्रा नित्‍या श्री ने थाईलैंड में अंतर्राष्‍ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो रजत पदक और एक कांस्‍य पदक जीतकर लखनऊ का मान बढ़ाया है। पटाया में यह प्रतियोगिता 9 से 14 मई तक आयोजित की गई थी। जिसमें भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ने कुल 16 पदक अपने नाम किए, जिसमें 4 स्‍वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्‍य पदक शामिल हैं।
    तीनों पदक नित्‍या ने एसएच-6 वर्ग में जीते। महिला एकल के फाइनल में उन्‍हें कड़े मुकाबले में चीन की लिन शुआंगबाओ के हाथों 21-11, 18-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं महिला युगल में नित्‍या की जोड़ीदार रचना पटेल थीं, जिनके साथ उन्‍होंने रजत पदक जीता। मिश्रित युगल में भारत के ही शिवराजन के साथ अंतिम चार तक उनका सफर शानदार रहा। नित्‍या और शिवराजन की जोड़ी को सेमीफाइनल में चीन के लिन नैली और ली फेंगमी ने 12-21, 21-15, 17-21 से हराया।
        इससे पूर्व भी नित्‍या ने स्‍पेन के विटोरिआ गस्‍टीज में 20 से 26 फरवरी तक अयोजित अंतर्राष्‍ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में एक गोल्‍ड और सिल्‍वर मेडल जीता था। जिसमें नित्‍या ने एसच -6 वर्ग के महिला युगल के फाइनल में पेरू की रूबी मिलाग्रॉस फर्नांडीज के साथ पोलैंड की डारिया बुजनीका और ओलीवा स्‍मिगल की जोड़ी को 21-6, 21-3 से शिकस्‍त दी थी। वहीं एकल के फाइनल में इंडोनेशिया की रीना मार्लीना के हाथों नित्‍या को 8-21,15-21 से हार का सामना करना पड़ा था।
    नित्‍या इस समय एक्सीलिया स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा हैं और स्‍कूल परिसर में ही गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रही हैं। नित्या के कोच द्रोणाचार्य अवार्डी श्री गौरव खन्ना ने कहा कि थाइलैंड के बाद बहरीन में भी नित्‍या से उन्‍हें बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद है। एक्सीलिया स्कूल के निदेशक श्री आशीष पाठक, प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका दुबे ने नित्या की सफलता पर हर्ष जताते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026
    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading