Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    भारतीय खेल प्रेमियों का दावा अति आत्मविस्वास से हारे वर्ल्ड कप, सोशल मीडिया पर फैंस निकाल रहे गुस्सा

    ShagunBy ShagunNovember 20, 2023Updated:November 20, 2023 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,620

    प्रधनमंत्री व गृहमंत्री व कई अन्य बड़े बड़े लोग पहुंचे देखने मैच, लेकिन लगी निराशा हाथ, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर निकाली भड़ास, धोनी और कपिल देव नहीं पहुंचे कपिल देव ने कहा मुझे नहीं बुलाया गया

    भारतीय खेल प्रेमियों का दावा है कि बिना प्लानिंग व अति आत्मविस्वास से हारे वर्ल्ड कप ! इस बीच भारतीय खेल प्रेमियों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगो से पूंछा किसकी गलती से हारा भारत? इसके जवाब में लोगों अपने -अपने हिसाब से निगेटिव व पॉज़िटिव जवाब दिए। प्रतीक खत्री ने ट्विटर पर लिखा ऑस्ट्रेलिया शुरू से लेके अंत तक बहुत अच्छा खेली इसलिए जीती ऑस्ट्रेलिया। फिलहाल हार से भारतीय फैंस निराश है और ऑस्ट्रेलिया में जश्न का माहौल जारी है ।

    फेसबुक यूज़र अभिषेक ने लिखा- जिंदगी भर सालता रहेगा रोहित शर्मा को यह दिन

    रोहित शर्मा को आज का दिन शायद जिंदगी भर सालता रहेगा। आज उनकी गैर जिम्मेदारी पूरी भारतीय टीम पर भारी पड़ेगी। कप्तान थे आप, पहला विकेट जल्दी आउट होने के बाद आज आपका क्रीज पर रहना जरूरी था। आज का मैच साधारण मैच नहीं था। विश्व कप का फाइनल था। जरा सी चूक आपको इतिहास के महानतम कप्तानों में शामिल होने से वंचित कर सकती है। World Cup final तक पहुंचना हर बार संभव नहीं होता है। बड़ी मुश्किल से मिलता है यह अवसर। यह 50 ओवर का मैच था। T-20 नहीं था। आपने आज निराश किया। खैर, भारतीयों की उम्मीद एक बार फिर विराट कोहली पर।

    कपिल देव और धोनी का इतिहास नहीं दोहरा सके

    बता दें कि पहले भारतीय बैटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड की 137 रनों की शतकीय और मार्नस लाबुशेन अविजित 58 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी विश्वकप के फाइनल मुकबाले में भारत को छह विकेट हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा किया।

    अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 47 स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सात रन, मिचेल मार्श 15 रन और स्टीव स्मिथ चार को खो दिया। इसके बाद ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन संयम के साथ खेलते हुए टीम को विजय के द्वार पहुंचा दिया। हालांकि जीत के दो रन पहले ट्रैविस 120 गेंदों में 137 रनों पर सिराज की गेंद पर गिल को कैच थमा बैठे।

    इसके बाद 43 ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल दो रन बनाते हुए स्कोर 241 रन कर टीम को फाइनल मुकाबले में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप की यह छठी खिताबी जीत है। वहीं भारत दूसरी बार
    फाइनल में हारा है। भारत की ओर से बुमराह ने दो विकेट लिये।

    वहीं शमी और सिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले केएल राहुल 66 रन, विराट कोहली 54 रनों की अर्धशतकीय पारी और रोहित शर्मा के धुआंधार 47 रनों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading