Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसे बुनियादी मुद्दे के लिए हम आज भी संघर्ष कर रहें हैं: अनिल कुमार

    ShagunBy ShagunDecember 7, 2023 इंडिया 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,208

    बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर बसपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा सह विचार संगोष्ठी का आयोजन

    पटना, 07 दिसंबर : संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी, बिहार द्वारा रवींद्र भवन में श्रद्धांजलि सभा सह विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी लाल जी मेघांकर एवं सुरेश राव ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

    इस मौके पर बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि आज हमलोग बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मना रहे हैं जिन्होंने संविधान बना कर हम बहुजनों, दलितों, पिछड़े, उपेक्षितों को अधिकार और सम्मान देने का काम किया। जिन्होंने संविधान बनाकर हम सभी को पढ़ने लिखने, नौकरी और सामाजिक समानता प्रदान किया। लेकिन मौजूदा सरकार बाबा साहब का संविधान बदलना चाह रही है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने भी संकल्प लिया है कि संविधान के सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी भी लगानी पड़े तो उससे भी पीछे नहीं हटना है। आज संविधान की अस्मिता पर लगातार चोट पहुंचाकर इसकी अंतरात्मा को कमजोर करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है और हमारे अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। हम बहुजनों को सदियों से छलने एवं हर क्षेत्र में कमजोर करने की कोशिश बदस्तूर जारी है।

    अपनी ताकत बहुजन समाज पार्टी के पीछे लगाएंगे: अनिल कुमार

    आप अपनी वोट और विश्वास की ताकत बहुजन समाज पार्टी के पीछे लगाएंगे हम विश्वास दिलाते है कि आपकी अपनी सरकार में त्वरित तौर पर इन तमाम मुद्दों पर कार्य करते हुए आपकी परेशानियां का समुचित हल निकालने का प्रयास बहुजन समाज पार्टी करेगी


    अनिल कुमार ने आगे कहा कि आज देश में संविधान लागू हुए 73 वर्ष हो गए है, लेकिन आज भी हम बहुजन बदहाली की जिन्दगी जीने को मजबूर हैं। किसान साथियों को अपने फसल का उचित मूल्य, सही समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता की कमी एवं फसलों की बिक्री का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आज भी बिहार के हर घर से हमारे समाज के होनहार युवा वर्ग गुजरात, पंजाब, हरियाणा आदि में जाकर मजदूरी कर अपने परिवार के जीवकोपार्जन के लिए मजबूर हैं। सरकार पलायन के रोकथाम में पूरी तरह से नाकाम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आवास जैसे बुनियादी मुद्दे के लिए हम आज भी संघर्ष कर रहें हैं। यहां तक कि गरीब, पिछड़ा, आदिवासी एवं उपेक्षित वर्गो को जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, वृद्धा पेंशन आदि के लिए बिचौलियों को पैसा देना पड़ता है। इतना ही नहीं लगभग पिछले पांच वर्षों से सिविल सेवा के परीक्षा में हमे सिर्फ 25% आरक्षण एससी, एसटी, एवं ओबीसी को मिलाकर दिया जा रहा है जबकि मानक के हिसाब से हमें 49% आरक्षण मिलना चाहिए था। आज नौकरियों में, स्वास्थ्य सुविधाओं में शिक्षा के क्षेत्र में यहां तक कि आशा दीदी, रसोइयों, आंगनबाड़ी आदि को 500 से लेकर 1600 रुपये तक दिया जा रहा है। लेकिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में ये कैसे अपने घर चलाएंगे।

    उन्होंने कहा कि जैसे ही आप अपनी वोट और विश्वास की ताकत बहुजन समाज पार्टी के पीछे लगाएंगे हम विश्वास दिलाते है कि आपकी अपनी सरकार में त्वरित तौर पर इन तमाम मुद्दों पर कार्य करते हुए आपकी परेशानियां का समुचित हल निकालने का प्रयास बहुजन समाज पार्टी करेगी। अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ने देश में लंबे अरसे तक शासन की है। लेकिन एक सांपनाथ है तो दूसरा नागनाथ इन दोनों से हम बहुजनों को बचना है एवं अपनी ताकत बसपा के पीछे लगाना है। जब तक हमलोग अपने संविधान के प्रति सजग नहीं होंगे, बाबा साहब द्वारा बताए हुए रास्ते पर नहीं चलेंगे उसको आत्मसाथ नहीं करेंगे तबतक हर एक क्षेत्र में हमें कमजोर करने कि कोशिश होती रहेगी। इसलिए साथियों आज यह वक़्त आ गया है कि आज बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस हम सब एक साथ आए एवं संविधान के सुरक्षा के प्रति अपना समर्थन कर संकल्पित हो। तभी हम अपने बाबा साहब के सपने का समाज, सपने का भारत बना पाएंगे।

    कार्यक्रम को केंद्रीय प्रदेश प्रभारी लालजी मेघांकर, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, सकलदेव दास, महासचिव संजय मंडल, डा रंजन पटेल, अमर आजाद, साजिद हुसैन, दिलीप कुमार, बलराम प्रसाद, अभिमन्यु कुशवाहा, अरुण कुमार, रामलखन महतो, प्रेम प्रकाश पटेल, लालमुनि राम, राजकमल पटेल, लालजी राम, मानकी देवी, सुभाष गौतम, कमलेश कुमार राव, जे पी यादव, मानसी भारती, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, जयराम भारती, सरोज कुमार साधु, वंश नारायण राम, कमलेश कुमार, भीम राम समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

    #बहुजन समाज पार्टी
    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    1 Comment

    1. tlovertonet on December 21, 2023 6:50 am

      Thank you, I’ve recently been searching for information about this subject for ages and yours is the greatest I’ve came upon so far. However, what in regards to the bottom line? Are you sure in regards to the supply?

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading