Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunDecember 13, 2023 इंडिया 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    eletricity
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,868

    उपभोक्ता परिषद ने बिजली कंपनियों पर उठाया सवाल कहा जब भारत सरकार ने आरडीएसएस स्कीम में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खर्च को पब्लिक पर न डालने का दिया है आदेश तो उसे वार्षिक राजस्व आवश्यकता में अनुमोदित कराने की क्यों हो रही है बात, उसे उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा सकता

    लखनऊ, 13 दिसम्बर: प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों के तरफ से वर्ष 2024- 25 का रुपया 101784 करोड का दाखिल वार्षिक राजस्व आवश्यकता ए0आर0आर के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार व सदस्य श्री संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर एक प्रस्ताव दाखिल करते हुए बड़ा मुद्दा उठा दिया जिससे पूरे मामले में नया मोड आ गया है और एक पेच भी फंस गया है।

    उपभोक्ता परिषद ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से विद्युत नियामक आयोग द्वारा जो भी टैरिफ आदेश जारी किया गया है उसके खिलाफ बिजली कंपनियां माननीय अपीलीय ट्रिब्यूनल में रिव्यू याचिका दाखिल की हैं और वह उन सभी बिंदुओं चाहे वह वितरण हानियों का मामला हो स्मार्ट मीटर के ओपेक्स का मामला हो संचालन एवं रखरखाव खर्च का मामला हो व अन्य अनेकों वित्तीय पैरामीटर जिस पर विद्युत नियामक आयोग हजारों करोड की कटौती हर साल करता है। उसको सही ठहराने के लिए अपीलीय ट्रिब्यूनल में मुकदमा लड रही है और अब उन्ही पूर्व में खारिज वित्तीय पैरामीटर के आधार पर सभी बिजली कंपनियां वार्षिक राजस्व आवश्यकता तैयार कर उसको अनुमोदित कराने की मांग कर रही है जिन वित्तीय पैरामीटर को विद्युत नियामक आयोग अनेकों वर्षों से खारिज करता चला रहा है उन वित्तीय पैरामीटर पर ए0आर0आर स्वीकार नहीं हो सकता इसलिए या तो वार्षिक राजस्व आवश्यकता को खारिज किया जाए या तो उसमें जो सैकडो विसंगतियां है उसे संशोधित कराया जाए।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा एक तरफ भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय कहता है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर का खर्च प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा सकता और उससे संबंधित आदेश जारी कर रखा है वहीं दूसरी तरफ वार्षिक राजस्व आवश्यकता में बिजली कंपनियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के ओपेक्स की बात कर रही हैं और आरडीएसएस स्कीम की बात कर रही है और उसे अनुमोदित कराने की मांग उठा रही है दूसरी सबसे बडी अनियमित यह है कि जब भारत सरकार प्रदेश की बिजली कंपनियों व उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिपक्षीय उदय का समझौता किया उसके आधार पर वितरण हानियां पर बिजली दर तय की गई उदय ट्रजैक्ट्री के आगे अपने द्वारा अनुमोदित बिजनेस प्लान के तहत दर तय की गई अब आरडीएसएस में अधिक बिजली हानियों को अनुमोदित करने की बात की जा रही है और वह भी विद्युत ऊर्जा मंत्रालय द्वारा बनाए गए एक रूल के आधार पर यह संभव नहीं हो सकता क्योंकि पहले भी भारत सरकार की ट्रजैक्ट्री पर बिजली दर तय की गई है इसलिए अब वही ट्रजैक्ट्री चलेगी।

    उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग से यह मांग उठाई कि जब प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 33122 करोड रूपया सर प्लस निकल रहा है उसके एवाज में बिजली दरों में कमी की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाती बार-बार बिजली कंपनियों यह कह देती है कि इसके खिलाफ उनके द्वारा माननीय अपीलीय ट्रिब्यूनल में मुकदमा लगाया गया है इसलिए इस पर कार्यवाही ना की जाए तो यह गलत है जब तक मुकदमे पर कोई स्टे ऑर्डर न हो या कोई अन्य ऑर्डर न हो कार्यवाही नहीं रोकी जा सकती। इसी तरह बिजली कंपनियां जब अपनी आती है तब वह दूसरी बात करती हैं विद्युत नियामक आयोग द्वारा खारिज सभी पैरामीटर पर जब बिजली कंपनियां ट्रिब्यूनल में मुकदमा दाखिल कर चुकी हैं तो उन पैरामीटर को अनुमोदित करने की बात कैसे कर सकती हैं इसलिए वार्षिक राजस्व आवश्यकता खारिज होना जरूरी है।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    1 Comment

    1. tlovertonet on December 18, 2023 5:29 am

      Some genuinely wonderful articles on this web site, thank you for contribution. “Such evil deeds could religion prompt.” by Lucretius.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading