Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ‘एक मुस्त समाधान योजना’ क्यों नहीं दिखा पाई ज्यादा असर, बिजली कंपनियां करें मंथन: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunDecember 20, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,756

    बिजली चोरी में छूट देने के बाद भी योजना क्यों नहीं भर पाई उड़ान

    लखनऊ, 20 दिसम्बर: उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगमों की सबसे बडी महत्वाकांक्षी योजना ‘एक मुस्त समाधान योजना’ 2021 से लेकर 2023 तक के बीच में लगभग 4 बार यह योजना लायी गयी। इससे पहले 2021 में जब 1 मार्च 2021 से 15 अप्रैल 2021 के बीच ‘एक मुस्त समाधान योजना’ घरेलू व किसानों के लिए 100 प्रतिशत अधिकार माफी योजना लाई गई। उस समय इसका लाभ लगभग 36 लाख 11789 उपभोक्ताओं ने लिया और जो कुल राशि जमा हुई, वह रुपया 5033 करोड थी जो शायद अब तक की सबसे सफल अधिभार माफी योजना थी।

    इसके बाद वर्ष 2021 में 21 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 के बीच में यह योजना घरेलू किसानों व 2 किलो वाट तक के वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए फिर से लाई गई, उस समय 37 लाख 61475 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया और कुल लगभग 2584 करोड रुपया जमा हुआ।

    इसके बाद वर्ष 2022 में 1 जून 2022 से 30 जून 2022 के बीच में पुनः यह योजना घरेलू किसानों व 2 किलो वाट तक के लिए वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाई गई। उस समय 38 लाख 12889 विद्युत उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया और कुल 2890 करोड़ रुपया जमा हुआ और अब बात करते हैं वर्ष 2023 में एक मुस्त समाधान योजना की तो इस बार घरेलू वाणिज्यिक निजी संस्थान औद्योगिक और बिजली चोरों के लिए भी यह योजना लाई गई। इसके बावजूद 8 नवंबर से लेकर 19 दिसंबर 2023 तक जो इस योजना का लाभ अभी तक जो कुल विद्युत उपभोक्ताओं ने लिया है, वह लगभग 34 लाख 75760 है और कुल राजस्व जो अभी तक जमा हुआ वह रुपया 3445 करोड़ है उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का कहना है कि वैसे अभी योजना 31 दिसंबर 2023 तक चलनी है सबसे बडी चिंता की बात यह है कि बिजली चोरों के लिए छूट देने के बाद भी यह योजना जितनी सफल होनी चाहिए थी नहीं हुई इस पर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

    इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा उपभोक्ता परिषद ने वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2023 तक चार बार एक मुस्त समाधान योजना का जब आकलन किया तो पाया कि पहले की एक मुस्त समाधान योजना ज्यादा सफल थी, जिसमें बिजली चोरों को कोई छूट नहीं दी गई थी।

    इस बार एक मुस्त समाधान योजना के साथ बिजली चोरों को भी लाभ दिया गया फिर भी अपेक्षित सफलता क्यों नहीं मिली, इस पर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को गंभीरता से विचार करना होगा उन्होंने कहा कि और सबसे बडा सवाल यह है कि बिजली चोरी पर जो अभियान चल रहा था। उस पर भी बड़ा धक्का लगा है जिसका खामियाजा आगे भी बिजली कंपनियों को भुगतना पडेगा। इसलिए आगे से बिजली कंपनियों को और पावर कारपोरेशन को ऐसी योजना ही लाना चाहिए जिससे प्रदेश के ऊर्जा सेक्टर का विकास ज्यादा से ज्यादा हो पाए।

    #उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद
    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading