Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तर प्रदेश बिजली सप्लाई के मामले में बना नम्बर वन, महाराष्ट्र खिसककर पहुंचा दूसरे स्थान पर

    ShagunBy ShagunDecember 27, 2023Updated:December 27, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,449
    • उपभोक्ता परिषद ने देश के पांच शीर्ष राज्यों का व्योरा जारी कर किया खुलासा, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2023 -24 नवंबर तक पीक आवर्स में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति 28284 मेगावाट करके देश के शीर्ष पर बनाया दबदबा, दूसरे राज्यों के लिए बना उत्तर प्रदेश अध्ययन का विषय

    लखनऊ, 27 दिसम्बर:  उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा कि अब से उत्तर प्रदेश के ऊर्जा सेक्टर की पहचान पूरे भारत वर्ष में शीर्ष स्तर पर देखी जाएगी। परिषद ने कहा कि अप्रैल से लेकर सितंबर तक गर्मी का प्रकोप रहता है और देश के सभी राज्य के अपने उपभोक्ताओं को पीक आवर्स में बिजली की आवश्यकता सबसे ज्यादा होती है तो राज्य अधिक से अधिक बिजली देने का प्रयास करते हैं।

    परिषद का कहना है कि अब अप्रैल 2023 से लेकर नवंबर 2023 तक पीक आवर्स में सबसे अधिकतम विद्युत आपूर्ति करने वाला राज्य अब उत्तर प्रदेश बन गया है। परिषद ने आकड़ें जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकतम अपने विद्युत उपभोक्ताओं को 28284 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की है। अभी तक महाराष्ट्र राज्य अपने विद्युत उपभोक्ताओं को सबसे अधिकतम विद्युत आपूर्ति करने वाला राज्य देश का था, लेकिन अब उसको पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने यह उपलब्धि हासिल की है।

    इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी व माननीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ऊर्जा क्षेत्र में यह उपलब्धि पूरे देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए अध्ययन का विषय बनेगा। कम संसाधनों में बिना बिजली दरों में बढोतरी किए उत्तर प्रदेश राज्य ने जो उपलब्धि हासिल की है उसके लिए प्रदेश के 3 करोड 30 लाख विद्युत उपभोक्ता भी सदैव उनके आभारी रहेंगे ।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने वर्ष 2023 -24 के नवम्बर 2023 तक भारत के 5 शीर्ष राज्यों के अधिकतम पीक मांग व पिक आपूर्ति के आंकडे को सार्वजनिक करते हुए पूरा व्योरा पेश किया जिसमें स्वता सिद्ध हो रहा है कि उत्तर प्रदेश सबसे टॉप पर पहुंच गया है।

    राज्य                      वर्ष 2023- 24                        अधिकतम विद्युत मांग              अधिकतम विद्युत आपूर्ति
    उत्तर प्रदेश             अप्रैल 2023 -नवंबर 2023        28704 मेगावाट                       28284 मेगावाट
    महाराष्ट्र                 अप्रैल 2023 -नवंबर 2023        31178 मेगावाट                       27996 मेगावाट
    गुजरात                  अप्रैल 2023 -नवंबर 2023        24829 मेगावाट                       24544 मेगावाट
    तमिलनाडु              अप्रैल 2023 -नवंबर 2023       19045 मेगावाट                        19045 मेगावाट
    राजस्थान               अप्रैल 2023 -नवंबर 2023      17956 मेगावाट                         17840 मेगावाट

    उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा जहां वर्ष 2021-22 में महाराष्ट्र अधिकतम विद्युत आपूति 28016 मेगावाट करके पहले स्थान पर था। उत्तर प्रदेश 24795 मेगावाट विद्युत आपूर्ति करके दूसरे स्थान पर था, वही महाराष्ट्र वर्ष 2022-23 में अधिकतम आपूर्ति 28846 मेगावाट करके पहले स्थान पर था। उत्तर प्रदेश 26589 मेगावाट विद्युत आपूर्ति करके दूसरे स्थान वहीं वर्ष 2023- 24 नवंबर 2023 तक 28284 मेगावाट विद्युत आपूर्ति करके पहले स्थान पर आ गया है ।

    परिषद ने जहां एक बार फिर अपना आंकलन जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2024 -25 में उत्तर प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 30000 मेगावाट से लेकर 31500 मेगावाट के बीच जाएगी, इसलिए पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन अभी से कमर कसले इसके पहले भी सभी का आंकलन फेल हुआ था लेकिन उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद ने पहले ही आंकलन करके बताया था कि 28000 मेगावाट को अधिकतम मांग पर करेगा उत्तर प्रदेश।

    Shagun

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading