आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति पूरे प्रदेश में चलाएगी अभियान
लखनऊ, 07 जनवरी: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से बाबा साहब पेबैक टू सोसाइटी कार्यक्रम के तहत ठंड से बचने के लिए गरीबों, असहायों को संघर्ष समिति ने जैकेट, कंबल, जूता, मोजा,टोपी का निशुल्क बाटें।

संघर्ष समिति ने अपने सभी संयोजक सदस्यों से पूरे प्रदेश में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के पे बैक टू सोसाइटी के तहत गरीबों को ठंडी से बचाव करने के लिए उनकी मदद करने का निर्देश जारी किया है।
आज उसी क्रम में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, आर.पी.केन, पीएम प्रभाकर, राजेश कुमार, रामबाबू ने लखनऊ में केंट इलाका, अंबेडकर पार्क इलाका सहित अन्य इलाकों में जरूरतमंदों,गरीबों को कंबल, जैकेट, जूता, मौजा व निशुल्क टोपी का वितरण किया । समिति ने जानकारी दी कि कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।







