भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने अयोध्या की पावन भूमि पर हाल ही में स्थापित श्री राम मंदिर में रामलला की भव्य प्रतिमा का दर्शन किया. इस अवसर पर उनके पिता निर्माता – निर्देशक – संगीतकार – गीतकार राजकुमार आर पांडेय भी मौजूद रहे.
इस अवसर पर चिंटू ने अपने पिता के साथ रामलला का दर्शन किया और सभी के कल्याण की कामना की. इसके साथ ही उन्होंने अपनी भोजपुरी फिल्म “आंखें” की सफलता की कामना रामलला से की.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा जीवन धन्य हो गया, जब आज मर्यादा पुरुषोत्तम के दिव्य प्रतिमा के दर्शन का सौभाग्य मिला. बचपन से श्री राम मंदिर के बारे में सुनता आया हूँ. सभी की तरह मेरी भी मनोकामना थी कि मंदिर निर्माण हो और भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिले. उन्होंने कहा कि राम हम सब के मन हैं. कण कण में हैं. उनकी कृपा से हमारी इंडस्ट्री और बढ़े. यही कामना है.

आपको बता दें कि प्रदीप पांडेय चिंटू भोजपुरी सिनेमा के वैसे अभिनेता हैं, जिन्हें अभी तक हर फिल्म फेस्ट में सर्वाधिक बार बेस्ट अभिनेता का अवार्ड मिल चुका है. इन दिनों वे कई फ़िल्में कर रहे हैं और उनकी भोजपुरी फिल्म “आंखें” जल्द ही देश की 4 भाषाओँ में रिलीज होने को तैयार है. संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म आंखें एक बेहतरीन पारिवारिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें वह यामिनी सिंह और आस्था सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.







