Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उपलब्धि/कामयाबी

    आखिरकार गिरफ्तार हुयी हनीप्रीत, कल अदालत में की जाएगी पेश

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2017 उपलब्धि/कामयाबी No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

     पंचकूला, 03 अक्तूबर: हरियाणा पुलिस ने एक महीने से अधिक समय तक लुका छिपी के बाद यौन शोषण मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को आज गिरफ्तार कर लिया।

    पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए एस चावला ने हनीप्रीत गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये बताया कि उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया है और राष्ट्रद्रोह तथा हिंसा  भड़काने के मामलो में उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।

    इससे पहले 39 दिनों तक अनेक राज्यों की पुलिस और खुफिया एजेंसियों को परेशान करती रही हनीप्रीत ने आज एक निजी चैनल से बातचीत में देश की न्यायिक प्रणाली में विश्वास जताते हुये खुद को तथा ‘पापा’ यानि डेरा प्रमुख को निर्दोष बताया था और अदालत में आत्मसमर्पण करने के संकेत दिया था। हनीप्रीत ने अपने और डेरा प्रमुख के बीच सम्बंधों को लेकर कहा था कि ये ‘बाप-बेटी’ के सम्बंधों की तरह पाक साफ हैं।
    गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को गत 25 अगस्त को यौन शोषण मामलों में आदलत के दोषी करार देने के बाद गिरफ्तार कर रोहतक की सुनारिया जेल ले जाने के समय हनीप्रीत भी उसके साथ हेलीकॉप्टर में साथ गई थी। डेरा प्रमुख ने पुलिस से हनीप्रीत को जेल में उसके साथ ही रहने का अनुरोध किया था लेकिन इसे अस्वीकार किये जाने के बाद हनीप्रीत अचानक लापता हो गई थी। उसके देश से बाहर भाग जाने के कयास लगाये जा रहे थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल ही में उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी तथा पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय जाने को कहा था।

    पुलिस ने डेरा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला और सिरसा में डेरा समर्थकों की बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी घटनाओं में 40 लोग मारे गये थे तथा 250 से ज्यादा घायल हो गये थे और अनेक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया था।

    पुलिस ने हिंसा  की घटनाओं तथा डेरा प्रमुख को अदालत से फरार कराने की साजिश में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर लुकआउस नोटिस जारी किया था। हनीप्रीत का नाम ऐसे मामलों में शामिल रहे 43 बांछित लोगों की पुलिस द्वारा जारी सूची में शीर्ष पर था।

    Shagun

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    An emotional farewell ceremony at Navyug Kanya Mahavidyalaya; three senior learned teachers were given a dignified farewell.

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में भावुक विदाई समारोह, तीन वरिष्ठ विदुषी शिक्षिकाओं को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading