Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उपलब्धि/कामयाबी

    पाखी हेगड़े को मिला मिड डे शोबिज आइकन अवॉर्ड

    ShagunBy ShagunJune 28, 2024Updated:June 28, 2024 उपलब्धि/कामयाबी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,299

    महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मन्नारा चोपड़ा ने किया सम्मानित

    मुंबई , 28 जून : भोजपुरी फिल्मों की सदाबहार अभिनेत्री सह समाजिक कार्यकर्ता पाखी हेगड़े के लिए बीती शाम खुशियों भरा पल लेकर आया । मुम्बई में बीती शाम को बेहद प्रतिष्ठित और चर्चित छठे मिडडे शोबिज आइकन अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में देश विदेश की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत किया , जिसमें फ़िल्म जगत से लेकर व्यवसायी और राजनैतिक हस्तियां भी शामिल रहीं। इसी छठे मिडडे शोबिज आइकन अवार्ड्स समारोह में अभिनेत्री पाखी हेगड़े को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके अब तक के उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदानों को लेकर सम्मानित किया गया ।

    पाखी हेगड़े को मंच पर सुप्रसिद्ध मॉडल अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने अपने हांथो से मिडडे शोबिज आइकन अवार्ड्स देकर सम्मानित किया । पाखी हेगड़े को इस वर्ष के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया है । इस अवॉर्ड को मिलने के बाद पाखी हेगड़े ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री सहित अपने तमाम सहयोगियों और अपने चाहने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज सैकड़ों फिल्में कर लेने के बाद जब भी किसी समारोह में मुझे सम्मानित किया जाता है तो इसमें मैं अपने चाहने वालों का ही शुक्रिया करना चाहती हूँ क्योंकी आज मुझे इस मुक़ाम पर पहुंचाने वाले हमारे वही फैन और प्रशंसक ही हैं जिनके आशीर्वाद और प्यार से ये सारे मुक़ाम हमें मिलते रहते हैं।

    अभिनेत्री पाखी हेगड़े लगातार समाजिक संगठनों के साथ मिलकर बालिकाओं के प्रशिक्षण और ट्रेनिंग के लिए भी सदैव प्रयासरत रहती हैं। वो फिल्मों के साथ साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बख़ूबी कर रही हैं और इस बावत वे कहती भी हैं कि उन्हें समाज के लिए कुछ करने के बाद बेहद सुखद अनुभूति होती है। हर सफ़ल इंसान को समाज और अपने आसपास के लोगों की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत रहना ही चाहिए।

    मिडडे शोबिज आइकन अवार्ड्स में के प्रतीक बनने के बारे में बात करते हुए पाखी कहती हैं कि यह इस बात का प्रतीक है कि हमने अपने फ़िल्म जगत में और समाज मे भी अपने कर्तव्यों का बेहतरीन सामंजस्य बिठाया है। आपको लोग तभी सम्मान के नजरिये से देखते हैं जब आप उनके लिए वास्तव में धरातल पर कुछ करने की हिम्मत दिखा पाती हैं। आज हमारे लिए बेहद ख़ुशी के पल हैं और इन पलों को हम सबके साथ मिलजुलकर इजहार करेंगे । इस अवसर पर रणदीप हूड़ा , अवनीत कौर ,अनुपम खेर ,नवाजुद्दीन दिव्या खोसला उपस्थित थी.

    Shagun

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading