Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    वेबीनार में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा कहा जले ट्रांसफार्मर कई-कई दिन नहीं बदले जाते, बिजली पानी को तरस जाते हैं लोग

    ShagunBy ShagunJune 29, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,006

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने कहा बिजली कंपनियों को केवल ब्रेकडाउन पर देना चाहिए ध्यान

    लखनऊ, 29 जून : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से चलाये जाने वाले साप्ताहिक वेबीनार में आज प्रदेश में पहली बारिश के चलते बडे पैमाने पर ब्रेकडाउन का मुद्दा उठा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी ब्रेकडाउन पर उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता परिषद को बडे पैमाने पर शिकायत की उपभोक्ता परिषद ने सभी उपभोक्ताओं को अवगत कराते हुए कहा की निश्चित ही पहली बारिश में ब्रेकडाउन बढ जाते हैं ऐसे में सभी अभियंता पूरी तत्परता के साथ ब्रेकडाउन पर अपना ध्यान दें इस समस्या से प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा क्योंकि अनेकों जनपदों में बारिश के चलते जल भराव की स्थिति भी सामने आ रही है ऐसे में बिजली अभियंताओं को विशेष ध्यान देना होगा। पूरे प्रदेश में बडे पैमाने पर बिना नोटिस के छोटे विद्युत उपभोक्ताओं के भार बढाई जा रहे हैं जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं में भारी रोश है।

    शाहरुख चौधरी ने कहा नोएडा दनकौर उपखंड के भट्टा पारसौल उप केंद्र का बडा ट्रांसफार्मर डैमेज हो गया है 2दिन से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। अनिल कुमार प्रधान ग्राम मोहम्मदपुर पचवारा गोरखपुर में भी अवगत कराया की 2 दिन से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही ट्रांसफार्मर जला है कोई बदलने वाला नहीं संजय तिवारी पलिया ग्रामीण पावर स्टेशन से कहा विद्युत आपूर्ति बाधित है कोई सुन नहीं रहा रामसागर गोविंद नगर पारा लखनऊ ने कहा पूरी रात लाइट नहीं आई पानी के लिए लोग तरस रहे सुशील कुमार राय मार्टिनगंज आजमगढ से कहां कोई फोन ही नहीं उठा रहा है

    अरविंद ने केस्को कानपुर से कहा ट्रिपिंग से लोग परेशान है साथ ही बडे पैमाने पर बिजली कटौती हो रही है विनोद कुमार गुप्ता नोएडा ने भी कहा विद्युत आपूर्ति में व्यवधान लगातार आते रहते हैं इसे देखा जाना चाहिए निर्दोष सिंह ने कहा बिजली आम जनमानत से दूर होती जा रही जो चिंता के विषय सीतापुर के कुछ उपभोक्ताओं ने कहा ट्रांसफार्मर बदलने में कई कई दिन लग रहे हैं सैकडो घर अंधेरे में है इसी प्रकार से अनेकों विद्युत उपभोक्ताओं ने ब्रेकडाउन पर अपनी बात रखी और कहा इसे सही होना चाहिए।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सरकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहां जिस प्रकार से ब्रेकडाउन की सूचनाओं सभी जनपदों से आ रही है बहुत चिंता का विषय है तत्काल पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को सभी काम बंद करके उपभोक्ताओं को सुचार विद्युत आपूर्ति देने पर लग जाना चाहिए सभी बिजली कंपनियों मे अभियंताओं को विद्युत दुर्घटना पर भी विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि बरसात में विद्युत दुर्घटनाएं भी बढ जाती है ऐसे में प्रोटेक्शन पूरी तरह काम करें इस दिशा में भी बिजली प्रबंध को विशेष ध्यान देते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से प्रदेश के उपभोक्ताओं को मिलती रहे के लिए की जान से जुटाना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading