Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    गांव की जनता को नहीं मिल पा रही 24 घंटे बिजली, 18 घंटे में भी घंटों ब्रेकडाउन

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2024Updated:July 4, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    eletricity
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,097

    उपभोक्ता परिषद ने उठाया मामला कहा जरूरत पड़ी तो प्रदेश में चलाएंगे आंदोलन

    लखनऊ, 04 जुलाई : उत्तर प्रदेश का बुरा हाल है ग्रामीण जनता को 18 घंटे बिजली भी बमुश्किल मिल रही है क्योंकि बड़े पैमाने पर ब्रेक डाउन है अभियंता अपने ट्रांसफर पोस्टिंग में लगे हैं पावर कॉरपोरेशन को प्रदेश की जनता की कितनी चिंता है इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्रामीण जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिलने वाली, भले ही वह अपना पावर हाउस बंद रखेंगे।

    उपभोक्ता परिषद का कहना है कि उत्तर प्रदेश में रोस्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। परिषद का कहना है कि पावर कारपोरेशन ने 3 जुलाई और 4 जुलाई के बीच में 6 अपने पावर हाउस को बंद कर दिया और रिजर्व शटडाउन दे दिया केवल इसलिए क्योंकि अगर पावर हाउस चलेंगे तो बिजली का क्या करेंगे, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र को रोस्टर से ज्यादा बिजली देना नहीं है।

    उपभोक्ता परिषद का कहना है कि उत्तर प्रदेश में टांडा यूनिट 1 यूनिट 2 यूनिट 3 यूनिट 4 सभी इकाई 110 मेगावाट की है इसी प्रकार से हरदुआगंज यूनिट 7 यूनिट 8 जो क्रमश 105 मेगावाट हुआ 250 मेगावाट की है सभी को 8 जुलाई तक रिजर्व शटडाउन में रखा गया है जो अब तक का सबसे बडा चौकाने वाला मामला है सरकार राज्यों में बिजली का उत्पादन इकाई इसलिए लगती है क्योंकि उसे राज्य की जनता को बिजली देना होता है यहां उत्तर प्रदेश में बिजली बिजली उत्पादन इकाई को बंद इसलिए किया गया है क्योंकि उन्हें ग्रामीण को 24 घंटे बिजली नहीं देना है।

    उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से ऊर्जा सेक्टर में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है कहां यह उत्तर प्रदेश के लिए चिंता का विषय की प्रदेश की जनता के लिए लगे पावर हाउस बंद किए जा रहे हैं लेकिन प्रदेश के ग्रामीण जनता को 24 घंटे बिजली नहीं दी जा रही है जिससे प्रदेश की जनता में काफी रोष व्याप्त है।

    क्या बोले उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष:

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में कल से लेकर आज तक छह उत्पादन इकाई को रिजर्व शटडाउन में रखा गया है जो अपने आप में चौंकाने वाला मामला है इससे उत्तर प्रदेश का जहां नुकसान हो रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जनता त्राहि- त्राहि कर रही है कोई सुनने वाला नहीं है उत्तर प्रदेश अपनी बिजली दूसरे राज्यों को भेज देता है लेकिन उसे प्रदेश के जनता की कोई खबर नहीं है।

    उपभोक्ता परिषद ने कहा इतने गंभीर मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार चुप है जो अपने आप में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय है। अभी एक महीना पहले रोज पावर कॉरपोरेशन और ऊर्जा मंत्री की तरफ से नए-नए रिकॉर्ड पर प्रेस नोट जारी कर या बताने की कोशिश की जा रही थी कि उत्तर प्रदेश में बिजली पूरी तरह विकास का पहला मापदंड बन गया है लेकिन महज कुछ दिनों में ही सबकी कलई खुल गई और आज वह दिन आ गया कि उत्तर प्रदेश की जनता के लिए लगाया गया पावर हाउस प्रदेश की जनता के लिए ही काम नहीं आ रहा है और प्रदेश की जनता पसीना बहा रही है खाने को गांव में 18 घंटे बिजली का रोस्टर लागू है लेकिन इस समय गांव में आने को जनपदों में 10 घंटे में बिजली भी नहीं मिल पा रही है बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर ब्रेकडाउन हो रहे हैं कोई सुनने वाला नहीं है ज्यादातर अभियंता ट्रांसफर है वह अपने अभियान में लगे हैं पावर कॉरपोरेशन इस दिशा में कब सोचेगा या तो राम ही मालिक है।

    Shagun

    Keep Reading

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading