Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    संविदा चालकों-परिचालकों की वेतन, सुविधाएं बढ़ाने की मांग

    By October 7, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    10 को मुख्यालय पर धरना, 13 की मध्यरात्रि से कार्य बहिष्कार

    लखनऊ, 7 अक्टूबर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के लगभग 24 हजार संविदा चालक-परिचालक अपना वेतनमान बढ़ाने, वेतनमान में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी करने, निर्धारित दूरी को चार हजार किमी और कार्यदिवसों को 22 करने, सेवा नियमावली बनाने, निगम की रिक्तियों में उन्हें समायोजित करने, मांगा गया न्यूनतम वेतनमान व सभी सुविधाएं महानगर परिवहन सेवा में लागू करने और निकाले गये संविदा कर्मियों को एक और अवसर देकर पुनः सेवा में लेने की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को निगम मुख्यालय पर धरना देंगे। मांगे न पूरी होने पर वे 13 अक्टूबर मध्यरात्रि से कार्य बहिष्कार करेंगे।
    यहां पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए संविदा चालक -परिचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिंह व महामंत्री कन्हैयालाल पाण्डेय ने बताया कि परिवहन निगम में लगभग 24 हजार संविदा चालक-परिचालक निगम की सेवा में कार्यरत हैं, संविदा चालक-परिचालक पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक लगभग 15 वर्षो से निगम की सेवा कर रहे हैं। परिवहन निगम में संविदा चालकों- परिचालकों के सहभागिता से लगभग संचालित मार्गों का 85 प्रतिषत संचालन संविदा कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, संविदा चालक-परिचालक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तरह से तो कर रहे है परन्तु निगम प्रषासन द्वारा उन संविदा चालकों-परिचालकों को इतना पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है कि वे अपने-अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
    उन्होंने बताया कि निगम में कार्यरत संविदा चालक-परिचालक द्वारा दिन-रात, सर्दी बरसात एवं घने कोहरे में भी परिश्रम करके अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए बसों का संचालन तो कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने दायित्वों के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाना हैं। उन्होंने कहा कि संविदा चालक-परिचालक निगम के दायित्वों का तो निर्वहन पूरी तरह से कर रहे है परन्तु कम पारिश्रमिक मिलने के कारण अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं जिससे संविदा चालकांे-परिचालकों की भावनाएं कुण्ठित हो रही हैं जो कि निगम हित में नहीं है।
    उन्होंने कहा कि हमारा संगठन द्वारा बार-बार निगम प्रषासन व राज्य सरकार को पत्र व्यवहार व वार्तालाप करके संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को बारे में समय-समय पर अवगत कराता रहा है, परन्तु निगम प्रषासन द्वारा उक्त समस्याओं के सम्बन्ध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। निगम प्रशासन द्वारा केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा निर्गत आदेष के अनुपालन में न्यूनतम वेतनमान दिया जा रहा है जिसमें निगम के कुछ अधिकारियों द्वारा कूटनीति करते हुए इतनी शर्ते लागू कर दी गयी हैं कि कार्यरत लगभग 24 हजार संविदा चालकों-परिचालको में से लगभग 2800 को ही इसका लाभ मिल पा रहा है। बाकी समस्त संविदा चालक-परिचालकों को इस व्यवस्था से वंचित रखा गया है, जो कि न्याय संगत नहीं है।
    उन्होंने बताया कि आज निगम के प्रबंध निदेशक को जो 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है उसमें उनसे मांगों पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए साकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है। हमारी मांग है कि निगम में कार्यरत सभी संविदा चालकों-परिचालकों को तय न्यूनतम वेतनमान दिया जाय। निगम द्वारा उक्त वेतनमान के लिए निर्धारित 6000 किमी0 एवं 24 कार्य दिवस के स्थान पर 4000 किमी0 एवं 22 दिन का कार्य दिवस किया जाय। साथ ही मंहगाई को दृष्टिगत रखते हुए वेतनमान में प्रतिवर्ष सम्मानजनक वृद्धि की जाय। संविदा चालक-परिचालक की सेवा नियमावली बनायी जाये। भविष्य में होने वाली रिक्तियों में 100 प्रतिषत संविदा चालकों-परिचालकों का समायोजन करने के पष्चात ही बाहरी भर्ती की जाये। उक्त वेतनमान एवं सभी सुविधाएं सभी महानगर परिवहन सेवा में भी लागू किया जाये।
    किन्हीं कारणों से निकाले गये संविदा चालक-परिचालक को एक अवसर प्रदान करते हुए सेवा में लिया जाये।
    उन्होंने कहा कि यदि निगम द्वारा शीघ्र साकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन मजबूर होकर मंगलवार 10 अक्टूबर को निगम मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा। फिर भी निगम प्रशासन मांगों पर विचार नहीं करता है तो शुक्रवार 13 अक्टूबर की मध्य रात्रि से अनिष्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रषासन एवं राज्य सरकार की होगी।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading