Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    मेरे दिल में बसता है मेरा ननिहाल भागलपुर : गीतांजलि सिन्हा

    ShagunBy ShagunJuly 11, 2024 फिल्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,709

    • कर्मा मीट्स किस्मत- कर्म, किस्मत और प्रेम की खूबसूरत बानगी पेश करती है : संजय मिश्रा
    • भागलपुर की सुंदरता और भावनाओं पेश करती है कर्मा मीट्स किस्मत

    भागलपुर, 11 जुलाई, 2024: संजय मिश्रा की एक नई फिल्म ‘कर्मा मीट्स किस्मत’ आने वाली है, संजय मिश्रा कहते हैं इसमें एक ऐसी संजीदा कहानी है जो प्रेम को कर्म और किस्मत के साथ जोड़ती है। फरीदा जलाल और अल्का अमीन जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म को पुरस्कार विजेता लेखक-निर्देशक गीतांजलि सिन्हा ने लिखा है।

    गीतांजलि सिन्हा पटना से हैं और अपने ननिहाल भागलपुर को दिल के बहुत करीब रखती हैं। अपने ननिहाल के बारे में लेखिका ने बताया कि, “भागलपुर मेरा ननिहाल है और मेरे दिल के बेहद करीब है। यहां मैंने बहुत सारी गर्मियाँ बिताते हुए उस शांति, सुकून और आकर्षण को महसूस किया जो केवल भागलपुर ही दे सकता है। जब भी बारिश होती है तो अपनी आँखें बंद करके मैं अभी भी गीली मिट्टी की महक महसूस कर सकती हूँ। यहां भागलपुर में हमारे पैतृक घर शिव भवन का दौरा करना हमेशा ही मुझे बहुत शांति देता है और आने वाली चुनौतियों का सामना करने की ताकत भर देता है। वहां से मिलने वाला प्यार और स्नेह बिल्कुल बिना किसी शर्त के निश्चल होता है।”

    गौरतलब है कि गीतांजलि ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी और पुरस्कार पा चुकी अपनी फिल्म ‘ये खुला आसमान’ में भागलपुर में स्थित अपने नाना-नानी के घर शिव भवन की सुंदरता और भव्यता को खूबसूरती से कैद किया था। वह आगे कहती हैं, “हालांकि मेरी नानी अब नहीं रही, लेकिन उनका मेरे प्रति प्यार मुझे आज भी आगे बढ़ने का साहस देता है।” इस फिल्म के लिए फरीदा जलाल के किरदार को लिखते समय भी लेखिका को प्रेरणा अपनी नानी के व्यक्तित्व से मिली, जिसकी पूरी झलक फरीदा जलाल के नानी वाले किरदार में देखने को मिलेगी।

    इस फिल्म को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और भागलपुर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह निश्चित रूप से संजय जी के साथ अपने ननिहाल का दौरा करेंगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    Twists at Every Turn: Murder Mystery ‘M4M’ Keeps Audiences Guessing

    ₹1 लाख की अनोखी चुनौती! मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘M4M’ में ट्विस्ट पर ट्विस्ट

    Tina Thadani was overjoyed after meeting Rihanna! “I’ve been a fan since her very first song.”

    रिहाना से मिलकर खुशी से झूम उठी टीना ठडानी! “मैं उनके पहले गाने से ही फैन हूं”

    “Pankh Hote To Ud Jaate” Trailer Opens a Door to Mystery

    ‘पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर बना मिस्ट्री का दरवाज़ा

    Who Is Khushi Mukherjee’s Secret Fan?

    खुशी मुखर्जी की जिंदगी में किसकी दस्तक?

    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading