Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, सनी देओल ने दी सफलता की शुभकामनाएं

    ShagunBy ShagunAugust 25, 2024Updated:August 25, 2024 फिल्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,386

    भूत प्रेत जैसे विषय पर फिल्में आज भी प्रासंगिक हैं इस बात को फिल्म स्त्री -1 और 2 ने साबित कर दिया। अब देखिये न इस समय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा चर्चा स्त्री- 2 की हो रही है। लगातार आठवें दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ स्त्री – 2 साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। स्त्री – 2 ने इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म की सफलता के लिए सनी देओल ने पूरी टीम की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले ही दिन 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की स्त्री – 2 भारत ही नहीं दुनिया भर में भी धूम मचा रही है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी दमदार एंट्री की है और आठवें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। स्त्री- 2 को पहले दिन से ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है। आठवें दिन इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। स्त्री का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। उस वक्त फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म के दूसरे पार्ट स्त्री2 को दर्शकों की सहज प्रतिक्रिया के चलते स्त्री-2 ने आठवें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    अब ऐसे में देखा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की लोकप्रियता के चलते दर्शकों ने अक्षय कुमार की खेल-खेल और जॉन अब्राहम की वेदा से मुंह मोड़ लिया है। अक्षय की खेल-खेल ने 19.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि जॉन की वेदा ने 17 करोड़ का कलेक्शन किया है। कल्कि, डंकी, पठान, जवान और गदर 2 जैसी फिल्मों ने रिलीज के पहले कुछ दिनों में दर्शकों का मनोरंजन किया। हालांकि, स्त्री-2 में हॉरर कॉमेडी ने सभी का ध्यान खींचा है।

    स्त्री2 ने गदर 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 184 करोड़ की कमाई की। गदर – 2 के एक्टर सनी देओल ने स्त्री- 2 की पूरी टीम की तारीफ करके सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं । फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की केमिस्ट्री को फैन्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए सोशल मीडिया पर फैंस श्रद्धा और राजकुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading