Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    35 करोड़ लोगों की आजीविका कॉमन्स पर निर्भर, लेकिन समस्याएं भी कम नहीं

    ShagunBy ShagunAugust 28, 2024 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,816

    कॉमन्स कन्वेनिंग का उद्देश्य विकास लक्ष्य और जलवायु कार्रवाई उद्देश्यों को प्राप्त करने में कॉमन्स को बढ़ावा देने के लिए संवाद स्थापित करना

    लखनऊ, 28 अगस्त 2024: देश में पारिस्थितिक कॉमन्स 20.5 करोड़ एकड़ क्षेत्र यानि भारत के भूभाग का एक-चौथाई हिस्सा कवर करता है। इससे देश के 35 करोड़ से अधिक निर्धन ग्रामीणों की आजीविका जुड़ी हुई है। इसी विषय से जुड़ी चिंताओं, समस्याओं, चुनौतियों और इनके समाधान के लिए नई दिल्ली में तीन दिवसीय डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘कॉमन्स कन्वेनिंग’ की शुरुआत हुई। तीन दिन में करीब 37 सत्रों के जरिए कॉमन्स और इससे जुड़े क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित से प्रमुख हितधारक, सरकारी अधिकारी, समाज के अग्रणी नागरिक, शोधकर्ता और विभिन्न सामुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

    आज हुए समाज, सरकार और बाजार सत्र में कई वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसमें योजना आयोग के पूर्व सदस्य अरुण मायरा, केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक,इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज ट्रस्ट की निदेशक और रिसर्च फेलो जान्हवी अंधारिया और अशोका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर मेखला कृष्णमूर्ति शामिल हुए। सभी ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक जमीनी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया कि सरकार और बाजार दोनों समाज और प्रकृति की सेवा करें।

    इससे पहले 27 अगस्त को पांच राज्य झारखंड, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा और राजस्थान के चेंज मेकर्स ने कॉमन्स संरक्षण की अपनी कहानियां साझा की। बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन सहभागी संस्थाओं के एक समर्पित गठबंधन द्वारा किया जा रहा है जिसमें कॉमन ग्राउंड, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी, लैंडस्टैक, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS)-मुंबई, UNDP इंडिया और डिज़ाइन पार्टनर कोलैबोरेटिंग फॉर रेजिलिएंस (CoRe) शामिल हैं।

    क्या होते हैं कॉमन्स और क्या है सम्मेलन का उद्देश्य?

    भारत के कॉमन्स, जैसे सामुदायिक वन, चारागाह और जल निकाय आदि के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। ये संसाधन 20.5 करोड़ एकड़ क्षेत्र से अधिक भूभाग में फैले हैं, जो कि भारत के भूभाग का एक चौथाई हिस्सा है। साथ ही ये क्षेत्र 35 करोड़ से अधिक निर्धन ग्रामीणों की आजीविका के लिए आवश्यक हैं। कॉमन्स उन्हें भोजन, पानी, दवा, जलावन की लकड़ी और इमारती लकड़ी जैसे महत्वपूर्ण संसाधन देते हैं। इसके अलावा स्वच्छ जल, उपजाऊ मिट्टी, परागण, कीट नियंत्रण और कार्बन भंडारण सहित महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ भी उपलब्ध कराते हैं। ये मौजूदा जलवायु संकट के समय में कृषि-भूमि और आजीविका को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। इन सामान्य संसाधनों का मूल्य बहुत अधिक है, लेकिन स्थानीय समुदाय उनके उपयोग को नियंत्रित करने के लिए जिन प्रणाली और परम्पराओं को अपनाते हैं, वे भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

    कॉमन्स सम्मेलन का उद्देश्य सार्वजनिक चर्चा में कॉमन्स के महत्व को सामने लाना, नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और कम्युनिटी, प्रमुख निर्णयकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यवसायों को एक मंच पर लाकर सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करना है। इस सम्मलेन में खाद्य प्रणालियों, ग्रामीण आय, आदि से जुड़ी समस्याओं के समाधान में कॉमन्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की जा रही है। साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता संरक्षण और ग्रामीण-शहरी निरंतरता जैसे विषयों पर भी गहराई से विचार किया जायेगा। व्यवस्था के अंदर आ रही चुनौतियों के समाधान के लिए कॉमन्स कन्वेनिंग में सामुदायिक शासन (समाज), सरकार (सरकार) और मार्केट (बाजार) के बीच समन्वय ढूंढने की कोशिश होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    June 17, 2026
    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    June 17, 2026

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    June 17, 2026
    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    June 17, 2026

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    June 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading