Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    अनूप जलोटा के संग 29 को होगा भजन गायन प्रतियोगिता का ग्रैण्ड फिनाले

    ShagunBy ShagunAugust 28, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,696

    लखनऊ, 28 अगस्त: भारतीय संस्कृति के लिए काम कर रही संस्था सुर ताल संगम के 13वें वार्षिक उत्सव अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा मुख्य अतिथि होंगे। संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में गुरुवार 29 अगस्त को शाम छह बजे होने वाले इस कार्यक्रम में डा.जया श्रीवास्तव और अनूप जलोटा के नये भजन व संस्था की वेबसाइट की लांचिंग के साथ अखिल भारतीय स्तर पर हुई भजन गायन प्रतियोगिता का ग्रैण्ड फिनाले और विशेष संगीत प्रस्तुतियां भी होंगी।

    संस्था की संस्थापक डा. जया व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में इस कृष्ण कहो या राम कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में भजन कार्यशाला की प्रस्तुतियां भी होंगी। संस्था अपनी स्थापना से ही अपनी संगीत संस्कृति और संस्कारों के आयोजन कराती आ रही है। भजन प्रतियोगिता भी उसी का एक हिस्सा है। प्रतियोगिता में देश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर हमारा उत्साह बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता के फाइनल में कल बाल, युवा और वरिष्ठ, इन तीन वर्गों में चुने हुये प्रतिभागी प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को क्रमश: 31सौ, 21सौ और 11सौ का पुरस्कार भी दिया जायेगा। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इस मौके पर संस्था की वेबसाइट और संस्था गीत की लांचिंग भी हमारे बरसाने वाली राधा…. भजन के साथ होगी। इस मौके पर भजन कार्यशाला के निर्देशक संगीतकार केवल कुमार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। उनकी प्रस्तुतियां भी होंगी। इस मौके पर अभिजीत के मार्गदर्शन में संस्था के वाद्यवृंद आकार बैण्ड की भी शुरुआत होगी‌। शबीना सैफी और ऐमन जावेद फारुकी भी अपने गीत पेश करेंगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading