Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    भ्रष्टाचार में लिप्त अरबपति नौकरशाह

    ShagunBy ShagunSeptember 26, 2024 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 949

    बड़े पैमाने पर नौकरशाही द्वारा भ्रष्टाचार अब छिपी बात नहीं है पर कानूनी शिकंजे में इसकी छोटी-बड़ी मछलियां कभी- कभार ही आती हैं। तब समझ में आता है कि करोड़ों-अरबों के वारे-न्यारे का खेल कैसे संभव हो जाता है और क्यों लंबे समय तक लोगों को भनक ही नहीं लगती। ऐसे ही एक मामले में यूपी के एक रिटायर्ड आईएएस अफसर और नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व सीईओ के आवास से सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। ईडी द्वारा मारे गए छापों में उनकी अलमारी और बेड से सात करोड़ हीरे भी बरामद हुए हैं।

    दावा है कि यूपी में इतने हीरे किसी और सरकारी अफसर के घर से नहीं मिले। एक आवासीय प्रोजेक्ट में 636 करोड़ के घोटाले की छानबीन इस अधिकारी की साठगांठ का पता चला था। जांच आगे बढ़ने पर यह अधिकारी ऑस्ट्रेलिया चला गया और दो साल बाद लौटा। यूपी में आईएएस अफसरों के भ्रष्टाचार का यह पहला मामला नहीं है।

    करीब एक दशक पहले यहां की आईएएस एसोसिएशन सर्वाधिक भ्रष्ट आईएएस को चिन्हित करने का अभियान भी शुरू किया था। एक पूर्व महिला मुख्य सचिव, अपने आईएएस बैच में टॉपर रहे एक पूर्व प्रमुख सचिव सहित कुछ अन्य अधिकारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल जा चुके हैं।

    अन्य राज्यों के कुछ आईएएस अधिकारी भी भ्रष्टाचार की कारगुजारियां दिखा चुके हैं। इसका मतलब कि सरकारी कोष की लंबी-चौड़ी धनराशियों में जहां मंत्री के ओहदे पर पहुंच चुके कुछ लोग जमकर गोलमाल करते हैं,

    वहीं सरकारों में रसूख रखने वाले आईएएस अधिकारी भी पीछे नहीं रहते । चूंकि ये सरकारी काम के हर बिंदु से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं, तो योजनाओं के बजट में अपना हिस्सा निकाल लेने का इंतजाम बखूबी कर लेते हैं। भ्रष्टाचार के इस सेंटर को तोड़ना केंद्र तथा राज्य सरकारों, दोनों के लिए जरूरी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading