एकता व सौहार्द की खुशनुमा यादों को सहेजा छात्रों ने
लखनऊ, 11 अक्टूबर: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल सेक्शन द्वारा पूल पार्टी का आयोजन विद्यालय के तरणताल में किया गया। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के उपरान्त इस पूल पार्टी से छात्रों को तरोताजा होने का अवसर मिला, साथ ही सौहार्द व एकजुटता की भावना को बढ़ाने का अभूतपूर्व अवसर साबित हुआ।
इस आयोजन में कक्षा-1 से लेकर कक्षा-9 तक के छात्रों ने यादगार लम्हें संजोए। यह पूल पार्टी अद्धवार्षिक परीक्षाओं के उपरान्त छात्रों को एक मजेदार ब्रेक देने के लिए खासतौर से आयोजित की गई, जिससे उन्हें दिनभर मस्ती करने और तरोताजा होने का अवसर मिला, साथ ही नई ऊर्जा व रचनात्मकता के साथ आगे की पढ़ाई में जुटने का हौसला भी मिले।
इस अवसर पर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री निशा पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविध छात्रों के जीवन में नया उत्साह जगाते हैं और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
रोबोटिक्स एवं ए.आई.लैब का सी.एम.एस.में उद्घाटन
लखनऊ, 11 अक्टूबर: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस में नवनिर्मित विश्व स्तरीय ‘रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब’, आधुनिक कम्प्यूटर लैब, प्ले ग्राउण्ड आदि अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्याओं व बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी ने छात्रों को विज्ञान व प्रोद्योगिकी की अति-आधुनिक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने एवं उनके सर्वांगीण विकास की सराहना की। इस लैब में छात्रों को हैंड्स-आन रोबोटिक्स, एडवांस टेक साइंस एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स को सीखने अवसर मिलेगा।
डा. भारती गाँधी ने कहा कि वर्तमान में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, जिससे भावी पीढ़ी विश्व स्तर पर कदम से कदम मिलाकर चल सके।







