Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    इस वर्ष का नौशाद सम्मान संगीतकार मिठुन, गायिका पलक, सोनम और राधिका को

    ShagunBy ShagunNovember 10, 2024 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 759
    • गजल की यादगार महफिल में युवा अर्तिका भट्टाचार्य भी होंगी संग
    • 23 नवम्बर को सूर्य प्रेक्षागृह में होगा अवध फेस्टिवल

    लखनऊ, 10 नवम्बर: मशहूर संगीतकार मिठुन शर्मा और पार्श्वगायिका पलक मुच्छल के अलावा हाल ही में अमेरिका में 22 दिवसीय प्राप्त सूफी गायिका सोनम कालरा और सुप्रसिद्ध गजल गायिका राधिका चोपड़ा को इस वर्ष के नौशाद सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

    RADHIKA CHOPDA

    सूर्या ऑडिटोरियम छावनी में 23 नवंबर की शाम सजी गजलों की महफिल में सोनम और राधिका के अलावा युवा गायिका अर्तिका भट्टाचार्य की पहली बार लखनऊ के गजल प्रेमियों से रूबरू होंगी।

    ARTIKA BHATTACHARYA

    छावनी के सूर्य प्रेक्षागृह में 23 नवंबर की शाम आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर मध्य कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्य सेन गुप्ता और चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा और अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

    SONAM KALRA

    हुनर क्रियेशन्स एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अवध फेस्टिवल श्रृंखला के इस कार्यक्रम के बारे में संयोजक जफर नबी ने बताया कि ये सम्मान लखनऊ से बालीवुड पंहुचकर तहलका मचाने वाले मशहूर संगीतकार नौशाद के नाम पर प्रति वर्ष दिये जाते हैं।

    PALAK MUCHCHHAL

    एसोसिएशन की अवार्ड समिति की बैठक में इस वर्ष नौशाद सम्मान के लिये सूफी गायिका सोनम कालरा, जम्मू की रहने वाली गजल गायिका राधिका चोपड़ा, गदर-2 फेम संगीतकार मिठुन शर्मा और पार्श्वगायिका पलक मुच्छल का चयन किया गया है। व्यस्तता और अनुपलब्धता की वजह से मिथुन और पलक को इस वर्ष फेस्टिवल के दिसम्बर में होने वाले अगले कार्यक्रम में सम्मानित होंगे। एसोसिएशन इससे पहले सरोदवादक अमजद अली खां, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, रेखा भारद्वाज, सोनू निगम, तलत अजीज और अनूप जलोटा जैसे कई विश्वविख्यात कलाकारों को सम्मानित कर चुका है।

    MITHOON SHARMA

    उन्होंने बताया कि सूफी गॉस्पेल प्रोजेक्ट की निर्माता और अमेरिकी ग्रैमी रिकॉर्डिंग अकादमी की सदस्य प्रसिद्ध सूफी गायिका सोनम कालरा ग्लोबल म्यूजिक अवार्ड्स के एक ही संस्करण में तीन बार जीतने वाली एकमात्र भारतीय संगीतकार और स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित गजल गायिका राधिका चोपड़ा और बॉलीवुड गायिका अर्तिका भट्टाचार्य पहली बार लखनऊ में प्रस्तुति देंगी।

    #नौशाद सम्मान #हुनर क्रियेशन्स एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन
    Shagun

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading