Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    सामाजिक न्याय की योद्धा अनुप्रिया पटेल

    ShagunBy ShagunNovember 25, 2024Updated:November 25, 2024 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638

    अतुल मलिकराम

    कुछ सवाल एक नहीं, अनेक बार उठते रहे हैं, जैसे स्वतंत्रता के बाद दलित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुला दिया गया, जिन्हें याद रखा गया, उनकी पहचान भी मिटाने की कोशिश की जा रही है। दलित पिछड़े समाज को आज भी देश के कई हिस्सों में अछूत की नजर से देखा जाता है। खुद को ऊंची जाति-बिरादरी के समझने वाले कुछ असामाजिक तत्व आज भी गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज एवं हकों को दबाने में लगे हुए हैं, और अपने मनमाने ढंग से एक वर्ग विशेष पर अपना विशेषाधिकार जमा रहे हैं। इसका एक ताजा उदाहरण मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कुरौठी पांडेय गांव में पिटाई से घायल एक शख्स के रूप में देखने को मिला है। जबरन घर में घुसकर शराब पी गई, और जब गृहस्वामी ने ऐसा करने से रोका, तो उसकी बेटी को उठाकर ले जाने लगे। विरोध किया तो इस कदर पिटाई हुई कि लहूलुहान युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, इन सब के बीच एकमात्र सुखद चीज रही, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचना। इस दौरान मौके पर खड़े पुलिस अधिकारियों को उनकी ड्यूटी याद दिलाने का जो अंदाज उन्होंने दिखाया, कोई दो राय नहीं कि पिछड़े समाज के हर एक व्यक्ति के लिए हर वक्त खड़े रहने का जो वचन वे देती आई हैं, उसे एक बार फिर चरितार्थ कर दिखाया।

    सोशल मीडिया पर वायरल चल रहे वीडियो में उनके गुस्से, संवेदना और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को साफ देखा जा सकता है। उन्होंने केवल पुलिस को ही नहीं बल्कि बहु-बेटियों के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस पर काम करने वाली केंद्र व राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया। उनकी ‘दो घंटे का समय दे रही हूं, कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के पास मामला जायेगा’ चेतावनी वाली वीडियो क्लिप, निश्चित ही कमजोर वर्ग के लाखों करोड़ों लोगों के दिल में सेव हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है, जब वे पिछड़े वर्ग के संघर्षों में साथ खड़ी नजर आई हैं। अपने कतरीबन 15 साल के सक्रिय राजनीतिक करियर में वे लगभग हर मौके पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखकर चलती दिखी हैं।

    नौकरियों में पिछड़े और दलितों की अनदेखी का मुद्दा हो या एक अलग पिछड़ा वर्ग मंत्रालय गठित करने की मांग, न्यायिक नियुक्तियों में आरक्षण या ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने की मांग से लेकर पिछड़ा वर्ग स्वाभिमान के लिए संघर्षरत रहने वाली सशक्त महिला नेता की छवि तक, उन्होंने बीजेपी के साथ विचारों का मतभेद रहने के बावजूद, वर्ग विशेष के मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर धैर्य और साहस का परिचय देते हुए उठाया है।

    2013 में यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में त्रिस्तरीय आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर उनका व्यापक संघर्ष, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को भलीभांति याद होगा, इस दौरान उन्हें तीन बार गिरफ्तार भी किया गया और कई मुकदमें ठोके गए। इन सारे संघर्षों को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने सामाजिक न्याय की दिशा में पीडीए के मुद्दों को उठाने और उनके हक में लड़ाई लड़ने के मामले में किसी योद्धा से कम की भूमिका नहीं निभाई है और यह सिलसिला अब भी जारी है।

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading