Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    छटपटाते सीरिया में उत्पीड़न और जनसंहार

    ShagunBy ShagunMarch 27, 2025 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    ईरान के राष्ट्रपति रईसी सीरिया के दमिश्क में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 420

    जहां एक ओर सारी दुनिया इंतजार कर रही है कि हजारों लोगों की जान ले चुका तीन साल से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध और करीब डेढ़ साल से जारी इजरायल बनाम हमास जंग कब खत्म होती है ताकि इन जगहों पर बचे हुए लोग चैन और सुकून से जिंदगी गुजार सकें तो वहीं आईएसआईएस के आतंकवाद और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के दमनकारी शासन के कहर से छटपटाता रहा सीरिया अब फिर उसी ओर जा रहा है। सांस्कृतिक और जातीय विविधताओं वाले इस देश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और जनसंहार काफी व्यापक हो चुका है।

    ईरान के राष्ट्रपति रईसी सीरिया के दमिश्क में

    असद के निर्वासन के बाद सत्ता में आए हयात तहरीर अल शाम (एचटीएस) के नेता अबू मोहम्मद अल जुलानी ने अपनी छवि एक आधुनिक और दूरदर्शी नेता की बनाई तो जरूर पर उनका शासन भी अब खूनी जातीय टकराव का ही हिस्सा बनता जा रहा है। उनके सुरक्षाबल भी इस समय सीरियाई तटों के गांवों के लोगों की हत्या करने तथा इलाकों पर कब्जे में जुटे हैं। लंबे समय से लोगों के पलायन का क्रम जारी है और लाखों सीरियाई अब तक विस्थापित हो चुके हैं।

    उधर कुर्द और अलबाइट समुदाय जिनको लेकर क्षेत्र के तुर्की, इराक और ईरान जैसे देश भी हस्तक्षेप कर रहे हैं, एक अलग समस्या बनते जा रहे हैं। इन तमाम समुदायों और देशों के हितों का टकराव देश की सत्ता के भी उसी में उलझ जाने के कारण सीरिया में अब जातीय संघर्ष जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे वहां गृहयुद्ध पैदा होने के आसार बनते जा रहे हैं। मरने- मारने की यह जद्दोजहद उस स्थिति से भी कहीं ज्यादा गंभीर होगी जब असद की फौजें बरसों तक नागरिकों का बेहद क्रूरता से दमन करती रही थीं और बड़े पैमाने पर लूट, हत्या, अपहरण, अंग भंग एवं बलात्कार आम बात हो गए थे।

    नए नेता जुलानी भले ही यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके अतीत को लेकर लोग आशंकित न रहें पर उनकी फौजों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यानी सीरिया एक ऐसी भयंकर अशांति की ओर बढ़ रहा है जिसमें उसे लंबे समय तक खूनी तबाही झेलनी पड़ सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading