Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    धर्म और अधर्म दोनों साथ चलते हैं

    Saurabh ShrivastavaBy Saurabh ShrivastavaMarch 30, 2025 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604

    ज्ञान की गंगा :अजीत कुमार सिंह

    माता गौरी ने कहा, प्रभु भगवान श्रीराम के अवतार का मूल कारण क्या है वे किस उद्देश्य के लिए धरा धाम पर अवतरित हो रहे हैं क्या अत्याचारी रावण का वध करना ही मूल उद्देश्य है प्रभु? भगवान भोलेनाथ बोले ईश्वर लोक में देवत्व की स्थापना के लिए आते हैं देवी असुरत्व का विनाश तो यूँ ही हो जाता है रावण का अंत करना उनके अवतार का हेतु नहीं है ईश्वर इतने छोटे काज के लिए अवतार नहीं लेते राम का आना यूँ ही रावण के अंत का सूचक है राम धर्म की स्थापना के लिए लोक में भ्रमण करेंगे और इसी बीच कभी रावण का अंत भी कर देंगे

    माता ने कहा,तो महादेव तब इस महान अवतार का क्या कारण है भोलेनाथ मुस्कुराए कहा कोई भी युग हो, धर्म और अधर्म दोनों साथ चलते हैं कभी धर्म प्रभावी होता है तो कभी अधर्म जब अधर्म प्रभावी होता है तो साधारण मनुष्य का देव और देवत्व से विश्वास टूटने लगता है उनके मन में यह प्रश्न स्थान बना लेता है कि यदि ईश्वर हैं तो हमारी रक्षा क्यों नहीं कर रहे? अत्याचारियों का प्रभाव इतना बढ़ता क्यों जा रहा है? साधारण मनुष्य के मन में ऐसे प्रश्न उठना सहज ही है तब हम त्रिदेवों का कर्तव्य हो जाता है कि मानवता के कल्याण के लिए अंशावतार या पूर्णावतार ले कर धरा धाम पर आएं और देवत्व की स्थापना करें प्रभु का लक्ष्य बस यही तो है….

    प्रभु यदि देवत्व की स्थापना आप सब का कर्तव्य है तो फिर आप अधर्म को प्रभावी होने ही क्यों देते हैं? धार्मिक मनुष्य के जीवन में पीड़ा आने ही क्यों देते हैं? संसार कितना सुंदर हो जाता यदि किसी के जीवन में दुख आता ही नहीं यह उचित नहीं होगा देवी मैंने कहा न कि धर्म और अधर्म सदैव बने रहेंगे यदि जीवन में केवल सुख ही रहे तो मनुष्य के पुरुषार्थ की क्याआवश्यकता रह जायेगी? क्या वह अकर्मण्य नहीं हो जाएगा?

    मनुष्य को अपने जीवन के संघर्षों से अपने पुरुषार्थ के बल पर ही पार पाना होता है, और अंततः वह पार पा ही लेता है यदि स्थितियां बिल्कुल ही विपरीत हो जाँय, धर्म बिल्कुल ही समाप्त होता दिखने लगे, जब संकट व्यक्ति पर नहीं पूरी सभ्यता पर आये, तब ही ईश्वर को अवतार लेना होता है पर मनुष्य के जीवन मे सदैव सुख ही रहता तो कितना सुन्दर होता न? ऐसा नहीं हो सकता क्या?

    सुख जीवन का सौभाग्य है, पर जीवन सदैव सुखमय ही तो नहीं हो सकता न? सुख और शान्ति यदि विद्वतजन के जीवन में रहे तो वे जगत कल्याण की सोचते हैं पर सामान्य मनुष्य अहंकार के वशीभूत हो कर दूसरों को पीड़ा देने लगता है इसी लिए सभ्यता का संतुलन दुख और सुख दोनों के बने रहने में है..

    वाह! उत्तम प्रभु! तो प्रभु के अवतरित होने में कितना समय शेष है?अधिक नहीं देवी देखिये अयोध्या की ओर, प्रकृति की समस्त शोभा उस दिव्य नगरी में उतर कर जैसे कह रही हो, विप्र धेनु सुर और संतों के हित के लिए प्रभु आने ही वाले हैं.

    Saurabh Shrivastava
    • Website

    Keep Reading

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    Why did the Tuesday of the month of Jeth become a big Tuesday in Awadh?

    जेठ माह का मंगल अवध में क्यों बना बड़ा मंगल!

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading