बॉलीवुड-भोजपुरी सितारों ने बटोरी महफिल की रौनक
मुंबई, 15 अगस्त 2025: भोजपुरी और बॉलीवुड की चमकती सितारा अभिनेत्री संगीता तिवारी ने बीते 15 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन मुंबई में बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस खास अवसर पर फिल्म उद्योग की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और संगीता को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई निर्माता-निर्देशक ने संगीता को उनके विशेष दिन पर बधाई दी।
संगीता तिवारी, जो 15 अगस्त 1985 को जन्मी थीं, अपनी बिंदास और बोल्ड अदाकारी के लिए भोजपुरी सिनेमा में जानी जाती हैं। उन्होंने जयबे सजना के देश, देवर जी, धुरंधर, एक बिहारी सौ पे भारी, हीरो गमचावाला, हुस्न बेवफा, और तकराव जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। उनकी लोकप्रियता न केवल भोजपुरी दर्शकों बल्कि बॉलीवुड प्रेमियों के बीच भी है।
बता दें कि संगीता तिवारी ने हाल ही में अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म महाकाल की बेटी की शूटिंग पूरी की है, जिसका ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में उनकी भूमिका दर्शकों को एक नया अवतार दिखाएगी।
संगीता को उनके शानदार अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें दादा साहब फाल्के फैशन और लाइफस्टाइल अवार्ड और 2nd भारत आइकॉन अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस शामिल हैं। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। जन्मदिन समारोह में शामिल हुए मेहमानों ने संगीता की सादगी और ऊर्जावान व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की।
संगीता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे प्रशंसकों और इंडस्ट्री के दोस्तों का प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। मैं आगे भी अपने काम से दर्शकों का मनोरंजन करती रहूंगी।”






