ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का मंगलवार 24 अक्टूबर रात दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. वह 88 वर्ष की थीं.
गिरिजा देवी की नातिन अनन्या ने उनके आखिरी समय की जानकारी देते हुए बताया, सुबह वह ठीक थीं कुछ देर बाद तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद देर शाम उनकी हालत में सुधार हुआ. लेकिन फिर रात में करीब आठ बजे उनकी हालत नाजुक होने लगी और रात साढ़े नौ बजे उन्होंने आखिरी सांसें लीं.
उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया. उन्होंने लिखा, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक ने एक सुरीली आवाज को खो दिया. वह हमेशा यादों में रहेंगी.







