पटना, 29 नवंबर। भोजपुरी का नया गाना “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” आज पटना के होटल मौर्या में रिलीज हुआ। गाने में अंशुमान सिंह राजपूत और सपना चौहान नजर आ रहे हैं। सह-अभिनेत्री के तौर पर शिल्पी राघवानी भी हैं।
रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बना यह गाना रिलीज के कुछ घंटों में ही यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा। गायक हैं साजन बाबू और पूनीता प्रिया, बोल लिखे हैं धीरज दीवाना ने, जबकि संगीत दिया है ट्यून है ने।

निर्देशन राहुल झा और जीतेन्द्र जीटू जिट्ज़ ने संयुक्त रूप से किया है। निर्माता हैं सी.बी. रमन। गाना अभी सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।







