नई दिल्ली, 5 दिसंबर 2025 : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक पिता ने अपनी मासूम बेटी के लिए रोते-बिलखते एक सैनिटरी पैड मांगा और फार्मेसी की महिला कर्मचारी ने साफ मना कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है:
पिता (रोते हुए): “मेरी बेटी को पीरियड्स आ गया है… नीचे से खून गिर रहा है… बस एक पैड दे दो यार!”
महिला कर्मचारी (ठंडे लहजे में): “नहीं दे सकते।” आसपास खड़े यात्रियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। कोई चिल्लाया – “शर्म नहीं आती तुम्हें?”, तो किसी ने कहा – “इतना बड़ा एयरपोर्ट और एक पैड नहीं दे सकते?”

घटना गेट नंबर 17 के पास फार्मेसी काउंटर की बताई जा रही है। बच्ची की हालत देखकर कई महिला यात्री भी आगे आईं, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आखिरकार किसी यात्री ने अपनी बैग से पैड निकालकर बच्ची को दिया।
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो
एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट हुए इस वीडियो को 24 घंटे में ही 2 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों रीट्वीट मिल चुके हैं। लोग गुस्से में हैं: “विश्व स्तर का एयरपोर्ट होने का दम भरते हैं, लेकिन बेटियों की इज्जत नहीं बचा सकते?”
“हर पब्लिक प्लेस पर इमरजेंसी पैड फ्री रखना अनिवार्य होना चाहिए।”
“ये सिर्फ एक बच्ची की नहीं, पूरे सिस्टम की शर्मिंदगी है।”
https://x.com/i/status/1996862845787820422
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी हरकत में
सूत्रों के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही सभी हवाई अड्डों पर इमरजेंसी सैनिटरी पैड किट रखने के निर्देश जारी करने पर विचार चल रहा है।आपको क्या लगता है – क्या हर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और स्कूल-कॉलेज में फ्री इमरजेंसी पैड होना जरूरी है?
कमेंट में जरूर बताएं।
#DelhiAirport #PeriodShaming #ViralVideo #महिलाओं_की_इज्जत






