मुंबई। प्रभास की सबसे चर्चित फिल्म द राजासाब का बुखार अब चरम पर है। मेकर्स ने हाल ही में रिद्धि कुमार के किरदार अनिता का पहला आकर्षक पोस्टर रिलीज कर दिया, जो दर्शकों की उत्सुकता को और हवा दे रहा है। दूसरे ट्रेलर की धमाकेदार प्रतिक्रिया के बीच आया यह पोस्टर अनिता के शांत, आत्मविश्वासी और बिल्कुल नैचुरल व्यक्तित्व को खूबसूरती से उकेरता है।
पोस्टर में रिद्धि एक सादगी भरी मुस्कान के साथ नजर आ रही हैं – जहां उनकी सहजता और आंखों की चमक ही सबसे बड़ी ताकत लगती है। बिना किसी बनावटी ग्लैमर के यह लुक दर्शकों से तुरंत कनेक्ट हो जाता है। फिल्म में अनिता प्रभास के रोमांटिक इंटरेस्ट में से एक है, और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी में गहरी भावनात्मक परतें जोड़ेगी।
मारुति के निर्देशन में बनी यह हॉरर-फैंटेसी एंटरटेनर संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल जैसे दिग्गजों से सजी है। पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले तैयार द राजासाब 9 जनवरी 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज होगी।
प्रभास का यह नया एडवेंचर अब सिर्फ इंतजार नहीं, बल्कि उत्सव बन चुका है! क्या आप तैयार हैं अनिता के इस शांत लेकिन पावरफुल अंदाज के लिए?






