Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    माघ मेला में 11 कनस्तर घी गंगा में बहाने का वीडियो वायरल आस्था या अंधविश्वास? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी, लोग बोले-“पुण्य मिलेगा या पाप?

    ShagunBy ShagunFebruary 2, 2026 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A video of 11 canisters of ghee being poured into the Ganges River during the Magh Mela festival has gone viral. Is it faith or superstition? A debate has erupted on social media, with people asking, "Will this bring merit or sin?"
    माघ मेला में 11 कनस्तर घी गंगा में बहाने का वीडियो वायरल आस्था या अंधविश्वास? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी, लोग बोले-“पुण्य मिलेगा या पाप?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 520

    माघ मेला में 11 कनस्तर घी गंगा में बहाकर ‘पाप धोने’ का वीडियो वायरल: सोशल मीडिया बना आस्था बनाम अंधविश्वास और पर्यावरण संरक्षण की बहस का नया केंद्र

    प्रयागराज : माघ मेला के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार ने 11 कनस्तर (करीब 165 लीटर) देशी घी गंगा जी में अर्पित कर ‘पाप धोने और पुण्य कमाने’ का दावा किया है। वीडियो में कैप्शन लिखा है: “ढाई घाट मेला – 11 पीपा देशी घी गंगा मेला में अर्पण किया”।

    इस वीडियो को उमाशंकर ने अपनी वॉल पोस्ट किया, जिसके बाद कमेंट बॉक्स में भक्ति, आस्था, अंधविश्वास और पर्यावरण को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।

    A video of 11 canisters of ghee being poured into the Ganges River during the Magh Mela festival has gone viral. Is it faith or superstition? A debate has erupted on social media, with people asking, "Will this bring merit or sin?"
    माघ मेला में 11 कनस्तर घी गंगा में बहाने का वीडियो वायरल आस्था या अंधविश्वास? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी, लोग बोले-“पुण्य मिलेगा या पाप?

    सोशल मीडिया पर भक्तों और आलोचकों में तीखी बहस!

    नीरजा ने लिखा: “आस्था पर चोट नहीं… अक्ल पर सवाल है। वही घी अगर भूखे, कुपोषित बच्चों तक पहुँचता तो गंगा भी खुश होती और इंसान भी। धर्म करुणा सिखाता है, खाने की चीज बर्बाद करना नहीं।”
    श्रीनाथ चौधरी ने पर्यावरण को लेकर चिंता जताई:
    “घी बहाने से गंगा का प्रदूषण और बढ़ेगा। सही में गंगा को साफ करना है तो विद्युत शवदाह गृह, नालों को बंद करना और अंधविश्वास का विरोध करना चाहिए।”
    सुमित तिवारी ने बचाव में लिखा:
    “गरीबों के लिए उसने ठेका थोड़ी न खोल रखा है। उसकी इच्छा थी, चाहे घी बहाए या गरीबों को दे – यह उसकी आस्था है।”
    अरुण यादव:
    “इसी को धर्मांधता और अंधविश्वास कहा जाता है।”
    सौरभ: “पाप गंगा से नहीं धुलेंगे। जो गंगा खुद गंदी है, उसे और गंदा कर रहे हैं। आस्था गंगा को गंदा करना नहीं।”
    कॉल मस्क (हैंडल) ने कबीर का दोहा शेयर करते हुए लिखा:
    “165 लीटर घी गंगा में आस्था या अंधविश्वास?
    पाथर पूजे हरि मिले, तो मैं पूजूं पहाड़;
    ता से तो चाकी भली, पीस खाए संसार।
    भक्ति दिखावे में है या जिम्मेदारी में?”

    क्या है इस वीडियो की असल कहानी?
    वीडियो में परिवार के सदस्य घी के कनस्तरों को गंगा में डालते दिख रहे हैं और भक्ति भाव से हाथ जोड़े प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे आस्था का प्रदर्शन मान रहे हैं तो कई इसे पर्यावरण के प्रति लापरवाही और अंधविश्वास बता रहे हैं।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2018205286889341114

    कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो ऐसी हरकतें क्यों? वहीं कुछ ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत आस्था है और इसमें दखल नहीं देना चाहिए।

    यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आस्था बनाम अंधविश्वास और पर्यावरण संरक्षण की बहस का नया केंद्र बन चुका है। आप क्या सोचते हैं यह सच्ची भक्ति है या दिखावा? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading