Natalia Janoszek की जर्नी: Bigg Boss से The 50 तक

नोयडा : नतालिया जानोसज़ेक, जिन्हें दर्शकों ने बिग बॉस के दौरान खास तौर पर पहचाना, अब एक नए मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं। बता दें कि जो लड़की बिग बॉस में अपनी बोल्डनेस, ग्लैमर और बेबाक अंदाज़ से सबके दिल जीत चुकी है, वो अब एक नए सर्वाइवल गेम में एंट्री मार रही है — The 50! Colors TV और JioCinema पर चल रहे इस शो में नतालिया ने कंटेस्टेंट नंबर-31 के तौर पर लायंस डेन में कदम रखा है। बस सोचिए और देखिए ग्लैमर की मिसेज़ अब जंगल की तरह चुनौतियों, टीमवर्क, स्ट्रैटेजी और प्योर इंसटिंक्ट से खेलने वाली हैं!
बिग बॉस में उन्होंने दिखाया था कि वो सिर्फ़ पोज़ देने नहीं आतीं बल्कि वो लड़ती भी हैं, टिकती भी हैं और जीतने का जज़्बा रखती हैं। पहले पोलैंड के Królowa Przetrwania (क्वीन ऑफ सर्वाइवल) में भी उन्होंने कठिन कंडीशंस में कमाल किया था। अब The 50 में वो कह रही हैं:
“No fear. No shortcuts. Just instinct, strategy, and survival!”
उनके फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं क्योंकि नतालिया का कम्बिनेशन कुछ ऐसा है कि एक तरफ़ रेड-कार्पेट क्वीन वाली चमक और स्टाइल दूसरी तरफ़ फायर जैसा कॉम्पिटिटिव स्पिरिट !
बता दें कि ये शो जहां 50 कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को आउट करने की जंग लड़ते हैं, वहां नतालिया जैसी इंटरनेशनल फ्लेवर वाली प्लेयर का आना मतलब ड्रामा × एंटरटेनमेंट × सरप्राइज का तड़का! लगता है ये सीजन सुपरहॉट होने वाला है।
अब आपको क्या लगता है ? क्या नतालिया इस बार भी सबको चौंकाएगी और टॉप पर पहुंचेगी?







