लखनऊ, 20 फरवरी 2026 : उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में बड़ी खबर है ! मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (MKITM) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के साथ मिलकर युवाओं के लिए पर्यटन और आतिथ्य में करियर के शानदार मौके खोले हैं।
शैक्षणिक सत्र जनवरी 2026 (2026-27) के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में प्रवेश जारी हैं:
- 3 सर्टिफिकेट कोर्स (6 महीने): CFO (फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन)
- CFBO (फूड एंड बेवरेज सर्विस)
- CHO (हाउसकीपिंग ऑपरेशन)
- योग्यता: 10+2 पास
- फीस: मात्र ₹3000 + ₹400 रजिस्ट्रेशन
- संरचना: 2 महीने थ्योरी + 4 महीने इंडस्ट्री ट्रेनिंग

1 पीजी डिप्लोमा:
- PGDHO (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल ऑपरेशन्स) – 1 साल
- योग्यता: ग्रेजुएशन
- फीस: ₹9000 + ₹400 रजिस्ट्रेशन
- संरचना: 4 महीने थ्योरी + 8 महीने इंडस्ट्री ट्रेनिंग/इंटर्नशिप
ये कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध हैं। MKITM छात्रों को हॉस्टल सुविधा भी दे रहा है, ताकि नियमित कक्षाओं के साथ ट्रेनिंग आसानी से हो सके।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ये कोर्स उत्तर प्रदेश को पर्यटन-आतिथ्य में देश का नंबर-1 राज्य बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया, जो लचीली पढ़ाई के साथ प्रोफेशनल स्किल्स सीखकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
अंतिम तिथि: आवेदन की आखिरी डेट 28 फरवरी 2026 है – जल्दी करें!
जानकारी और आवेदन के लिए:
- MKITM: www.mkitm.com
- IGNOU एडमिशन पोर्टल: https://ignouadmission.samarth.edu.in
- IGNOU: www.ignou.ac.in
पर्यटन प्रेमियों और होटल इंडस्ट्री में करियर चाहने वालों के लिए ये बेहतर मास्टर स्ट्रोक है तो मौका हाथ से न जाने दें!






