Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational»Quote of the day

    भगवान शिव का संदेश: जहर पीकर महादेव बनो, संतोष से महामानव बनो!

    ShagunBy ShagunFebruary 23, 2026 Quote of the day No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 741

    समुद्र मंथन के समय जब हलाहल विष निकला, जो पूरी सृष्टि को नष्ट कर सकता था, तब देवता और असुर पीछे हट गए। लेकिन भोलेनाथ ने वह विष अपने कंठ में धारण कर लिया अर्थात पी लिया, पर निगला नहीं। कंठ नीला पड़ गया, ‘नीलकंठ’ कहलाए, और प्राणी-मात्र के कल्याण के लिए खुद को समर्पित कर ‘महादेव’ बने।

    यह घटना सिर्फ पौराणिक नहीं, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा सबक है।

    जैसे शिव ने समाज के लिए विष (निंदा, अपयश, उपेक्षा, आलोचना का जहर) पीया और उससे ऊपर उठकर देवों के देव बने, वैसे ही हमें भी जीवन में आने वाले हर कड़वे अनुभव को सहन कर, संतोष की शक्ति से महामानव बनना है।

    भगवान शिव का एक खूबसूरत नाम है आशुतोष जो थोड़े से भक्ति-भाव से भी तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। उनका संदेश स्पष्ट है:

    “जो कुछ मिला है, जितना मिला है उसी में प्रसन्न और संतुष्ट रहो।”

    शिव पूर्ण काम-मुक्त हैं न वासना, न लोभ, न इच्छाओं का बोझ। उनकी इच्छा सिर्फ राम-नाम जपने और राम-दर्शन की है। वे बहिर्मुखी नहीं, अंतर्मुखी हैं। अंतर्मुखी बनकर ही हम शांत, क्षमावान, परमार्थी और लोक-मंगल के संकल्प पूरे कर पाते हैं।

    जीवन में संतोष सबसे बड़ा खजाना है।
    जो मिला, उसी में खुश रहना सीखो तब जहर भी अमृत बन जाता है, और इंसान महामानव!हर हर महादेव!
    संतोष से जीवन को आशीष दो, जैसे शिव ने सृष्टि को।

    Shagun

    Keep Reading

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026
    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    June 28, 2026
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading