ग्लैमर छोड़ चाट-मोमोज का मजा, फैंस के साथ सेल्फी और सादगी से जीता दिल
लखनऊ: बॉलीवुड की बहुमुखी अभिनेत्री अदा शर्मा ने हाल ही में लखनऊ के ऐतिहासिक इलाकों में ऐसा धमाल मचाया कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं! एक इवेंट के बाद बड़ी इमामबाड़ा की भव्यता और चौक की चहल-पहल के बीच अदा साधारण कपड़ों में, मुस्कुराती हुई स्ट्रीट फूड स्टॉल्स पर रुकीं चाट, मोमोज और लोकल स्पेशलिटीज का लुत्फ उठाया, फैंस से गपशप की और ढेर सारी सेल्फी क्लिक की।
न कोई बॉडीगार्ड का घेरा, न स्टारडम का दिखावा बस जमीन से जुड़ी सादगी और अपनत्व! युवा फैंस ने कहा, “फिल्मों में तो हम पहले से दीवाने हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनकी विनम्रता ने दिल जीत लिया।”
अदा की इस देसी वाइब ने एक बार फिर साबित किया कि ‘द केरला स्टोरी’ के गंभीर रोल, ‘1920’ के हॉरर टच, ‘कमांडो 2’ के एक्शन और ‘सनफ्लावर’ की कॉमेडी के पीछे एक ऐसा दिल है जो लोगों से जुड़ता है।
वायरल फोटोज में अदा चौक की भीड़ में घुलमिलकर मजे लेती दिख रही हैं यह पल नवाबी नगरी की रौनक और अदा की असली चमक का परफेक्ट मिक्स था!







