ए.के. शर्मा ने वैष्णव को लिखा पत्र, फोन पर बात; जल्द मिलेगा बजट, हजारों लोगों को राहत
मऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जिले में रेलवे अंडरपास की लंबे समय से लंबित मांग को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर और फोन पर बात करके तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर अंडरपास बनाने का आग्रह किया, जिस पर रेल मंत्री ने जल्द बजट स्वीकृति और काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।
यह हैं मुख्य मांगें:
- हैदरनगर-अलीनगर मार्ग (मऊ-शाहगंज रेलखंड): अंडरपास न होने से लोगों को रोज 5 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
- ठकुरमनपुर फाटक (बरलाई-खानपुर मार्ग): यहां अंडरपास बनने से खानपुर, बरलाई, अछार, ठकुरमनपुर समेत 15,000+ लोगों को 8 किमी की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
- संपर्क संख्या 14सी, 25सी और 27सी पर भी अंडरपास/रेल फाटक की जरूरत – खासकर दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, मोहम्मदी जैसे धार्मिक आयोजनों में हजारों श्रद्धालु प्रभावित होते हैं।
श्री शर्मा ने कहा, “ये अंडरपास बनने से आवागमन सुरक्षित, सुगम और तेज होगा। जनहित में यह जरूरी कदम है।” रेल मंत्री ने फोन पर बातचीत में मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई का वादा किया।
इसके अलावा, मंत्री ने इंदारा-अदरी रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का रात्रि निरीक्षण किया और संतुष्टि जताई कि यह एक साल में पूरा हो जाएगा।फिलहाल मऊवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है!







