Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने गिनाई भाजपा सरकार की 9 साल की उपलब्धियां, जौनपुर में सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

    ShagunBy ShagunMarch 24, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Minister-in-Charge A.K. Sharma highlights the BJP government's achievements over the past nine years; blesses newlywed couples at a mass marriage ceremony in Jaunpur.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 388

    जौनपुर, 24 मार्च 2026 : “अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास और बीमारू राज्य से विकासशील राज्य तक की ऐतिहासिक यात्रा पूरी हुई है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बन चुका है।”

    यह बात प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर कही। इसके ठीक बाद वे शाही किले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे और 623 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

    डबल इंजन सरकार ने रचा विकास का नया इतिहास

    मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किए हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में पूरी तरह कानून का राज स्थापित है, माफिया और गुंडागर्दी पर लगाम कसी गई है तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है।

    जौनपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

    • मंत्री ने जौनपुर की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: 9.55 लाख किसानों को 2815 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर।
    • प्रधानमंत्री आवास योजना: ग्रामीण क्षेत्र में 97,647 और शहरी क्षेत्र में 27,542 परिवारों को घर।
    • मुख्यमंत्री आवास योजना: 22,197 परिवार लाभान्वित।
    • आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना: लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच।
    • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: जिले में अब तक 9,486 जोड़ों का विवाह कराया गया।
    • धार्मिक स्थलों का विकास: मां शीतला चौकिया धाम समेत अन्य जगहों पर 9.84 करोड़ रुपये की लागत से काम।
    • नवीन जिला कारागार: 179.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण तेजी से चल रहा।
    • ऊर्जा क्षेत्र: ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए अतिरिक्त वर्कशॉप स्थापित, विद्युत व्यवस्था और मजबूत होगी।
    • स्वच्छ भारत मिशन: ग्रामीण क्षेत्र में 4,55,837 और नगरीय क्षेत्र में 8,216 लाभार्थियों को शौचालय उपलब्ध।

    शाही किले में 623 जोड़ों ने बंधे प्यार के बंधन

    शाही किले में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 623 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 11 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। उनका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से कराया गया।ए.के. शर्मा ने कहा, “योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह न सिर्फ विवाह का खर्च बचाती है, बल्कि सामाजिक सद्भाव भी बढ़ाती है।”

    उपस्थित प्रमुख हस्तियां

    कार्यक्रम में विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

    यह कार्यक्रम जौनपुर महोत्सव-2026 का हिस्सा था, जिसमें विकास की बातों के साथ सामूहिक विवाह की खुशियां एक साथ सजीं।

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading