Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विरोध- प्रदर्शन

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    ShagunBy ShagunApril 21, 2026 विरोध- प्रदर्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 129

    बाराबंकी : जिला मुख्यालय पर पेंशनरों ने मंगलवार को गन्ना दफ्तर परिसर में बड़ा धरना प्रदर्शन किया। सुबह से ही अलग-अलग इलाकों से बुजुर्ग पेंशनर पहुंचने लगे और दिन चढ़ने तक बड़ी संख्या में लोग जुट गए। गर्मी के बावजूद प्रदर्शन में खासा उत्साह दिखा।

    धरने की अगुवाई कर रहे पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बाबू लाल वर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए पेंशनरों को भी 8वें वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    सभा के दौरान पेंशनरों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मंच से अपनी बात रखी। लंबे समय तक चले संबोधनों के बाद 10 सूत्रीय प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया, जिसे मौके पर मौजूद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंप दिया गया। पेंशनरों की प्रमुख मांगों में वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर भेद खत्म करना, ओपीएस बहाल करना, कोरोना काल के 18 महीने के डीए और डीआर का बकाया भुगतान, पेंशन पर आयकर छूट और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में राहत शामिल हैं। इसके अलावा आयुष्मान योजना में इलाज की सीमा बढ़ाकर 10 लाख करने, 65 साल के बाद हर पांच साल में पेंशन बढ़ाने और महंगाई भत्ता 50 फीसदी से ऊपर होने पर उसे पेंशन में जोड़ने की मांग भी उठाई गई।

    धरना खत्म होने पर जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार जताया, जिसके बाद नारेबाजी के बीच कार्यक्रम समाप्त हुआ। धरने में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एसपी सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम विलास वर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री अशोक सोनी, ओम प्रकाश वर्मा, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, मुन्नी सिंह, सुशीला बाजपेई, जेएन रावत, सर्वजीत यादव, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, चन्द्र शेखर वर्मा, राधेश्याम वर्मा, राम गोपाल चौधरी, डॉ राम शरण शुक्ला, लालजी वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading