Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    बीमार आंगनबाड़ी सेविका को ड्रिप लगाकर पति के सहारे कांपते कदमों से ड्यूटी पर आना पड़ा

    ShagunBy ShagunApril 26, 2026 Viral Video Issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Ill and hooked up to an IV drip, an Anganwadi worker was forced to report for duty, walking on trembling legs while leaning on her husband for support.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 0

    असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा!

    कटिहार (बिहार) : सरकारी तंत्र की निष्ठुरता की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। बीमार होने के बावजूद आंगनबाड़ी सेविका को अपनी बीमारी का “सबूत” देने के लिए हाथ में ड्रिप चढ़ाकर केंद्र पहुंचना पड़ा। अधिकारी को यकीन नहीं हुआ, तो पति के कंधे का सहारा लेकर कांपते हुए कदमों से हाजिर हुई सेविका।

    वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर आक्रोश

    इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेविका की हालत देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए। बीमारी के बावजूद ड्यूटी से समझौता न करने वाली इस महिला की मजबूरी ने बिहार के कटिहार जिले में सिस्टम की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया है।Ill and hooked up to an IV drip, an Anganwadi worker was forced to report for duty, walking on trembling legs while leaning on her husband for support.

    क्या बोले लोग इस असंवेदनशीलता पर :

    अभिजीत गुप्ता : देश में दो ही जाति है…एक व्यवस्था में शामिल अभिजात्य वर्ग और दूसरा हमसब जनता यानी दलित वर्ग! अभिजात्य वर्ग हर तरह से आपका शोषण करने का अधिकार रखता है और इनपे सख्त कारवाही, सजा कभी नहीं होती! जबकि जनता यानी दलित वर्ग पर हर तरह की जुल्म, अत्याचार होना आम बात है!

    मुस्तकीम आलम : यदि अधिकारी को यक़ीन नहीं था,तो उन्हें खुद आंगनबाड़ी सेविका के घर जाकर सच्चाई को सत्यापित करते।धीरे-धीरे इंसान अपने मानवीय मुल्यों को खोता जा रहा है।बैंक पदाधिकारियों को भी लाभार्थियों के घरों में जाकर जिंदा होने के सबूत अपनी आंखों से देखना चाहिए,नकि स्ट्रेचर-व्हील चेयर पर बुलाएं।

    सुजैन : इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि हाल ही में एक अधिकारी ने एक कर्मचारी से मासिक धर्म का सबूत मांगा। भारत की सबसे खराब व्यवस्था। भगवान भारत की रक्षा करें।

    हितेंद्र कुमार : मेरी मां को भी कैंसर इलाज के दौरान शासकीय विद्यालय में अध्यापन हेतू जाना पड़ता था ।

    जनता का सवाल: क्या इतनी बीमारी में भी ड्यूटी पर आने का “प्रूफ” चाहिए होता है? या फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जान की कोई कीमत नहीं?

    Shagun

    Keep Reading

    Public toilet to be constructed soon at Bhoothnath Market!

    लखनऊ : भूतनाथ मार्केट में जल्द बनेगा पब्लिक टॉयलेट!

    Water disappears in Saryu Canal Section 4! Animals are suffering from thirst.

    सरयू नहर खंड-4 में पानी गायब! प्यास से तड़प रहे जानवर

    देवभूमि की नदियाँ चुपचाप मर रही हैं, रेत-बजरी के लालच में डूब रही है उत्तराखंड की आत्मा

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ill and hooked up to an IV drip, an Anganwadi worker was forced to report for duty, walking on trembling legs while leaning on her husband for support.

    बीमार आंगनबाड़ी सेविका को ड्रिप लगाकर पति के सहारे कांपते कदमों से ड्यूटी पर आना पड़ा

    April 26, 2026
    Home Guard Exam: Over 2.5 Million Candidates; Zero Scope for Cheating; Yogi Government Takes Strict Action.

    होमगार्ड परीक्षा : 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, नकल की कोई गुंजाइश नहीं, योगी सरकार का सख्त एक्शन

    April 26, 2026
    Public toilet to be constructed soon at Bhoothnath Market!

    लखनऊ : भूतनाथ मार्केट में जल्द बनेगा पब्लिक टॉयलेट!

    April 26, 2026
    Water disappears in Saryu Canal Section 4! Animals are suffering from thirst.

    सरयू नहर खंड-4 में पानी गायब! प्यास से तड़प रहे जानवर

    April 25, 2026
    “Pankh Hote To Ud Jaate” Trailer Opens a Door to Mystery

    ‘पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर बना मिस्ट्री का दरवाज़ा

    April 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading