15 अवॉर्ड्स जीत चुकी फिल्म ने बढ़ाया सस्पेंस का स्तर
मुंबई : पैन-इंडिया सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘M4M: Motive For Murder’ का ट्रेलर भव्य समारोह में लॉन्च कर दिया गया। फिल्म में अमेरिकन अभिनेत्री जो शर्मा अपना पैन-इंडिया डेब्यू कर रही हैं, जिन्हें पहले ही 5 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
दर्शकों को मिलेगी ₹1 लाख जीतने की मौका
फिल्म की अभिनेत्री जो शर्मा ने इंटरव्यू में खुलासा किया, “इस फिल्म में सस्पेंस की कई परतें हैं। हम नहीं चाहते कि दर्शक सिर्फ फिल्म देखें, बल्कि खुद मिस्ट्री सॉल्व करें। इसलिए हमने ₹1 लाख की खास प्रतियोगिता शुरू की है।”
सीरियल किलर की कहानी, पेंटिंग्स से प्रेरित खौफनाक हत्याएं
निर्देशक मोहन वडलापटला की यह फिल्म हैदराबाद में एक सीरियल किलर की सच्ची लगने वाली कहानी पर आधारित है। ये किलर मशहूर पेंटिंग्स से प्रेरित होकर हत्याएं करता है। एसीपी कृष्णा और जर्नलिस्ट राधा इस केस की जांच करते हुए बार-बार चौंकाने वाले ट्विस्ट्स का सामना करते हैं।
डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना बोले – “कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा का जमाना”
ट्रेलर लॉन्च के दौरान चीफ गेस्ट मनोज नंदवाना ने कहा, “आज दर्शक मजबूत कहानी और थ्रिलिंग अनुभव चाहते हैं। ‘M4M’ में वो सब कुछ है जो एक परफेक्ट सस्पेंस थ्रिलर में होना चाहिए।”
बता दें कि फिल्म ‘M4M: Motive For Murder’ पूरे देश और दुनिया भर में 8 मई 2026 को रिलीज हो रही है। अगर आप सस्पेंस, ट्विस्ट और थ्रिल पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए बनाई गई है! क्या आप ₹1 लाख की चुनौती लेने वाले हैं?






