SIT ने आज शुक्रवार को ही सुबह-सुबह पूर्व में मंदिर जमीन खरीद के बिचौलियों से सम्पर्क करने की बनाई सूची
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद में कथित गड़बड़ी की जांच अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए SIT का कार्यकाल बढ़ा दिया है। एसआईटी टीम गुरुवार को दूसरे चरण की जांच के लिए अयोध्या पहुंच गई।
बिचौलियों की लिस्ट तैयार
एसआईटी ने शुक्रवार सुबह पूर्व में मंदिर के लिए जमीन खरीदने वाले बिचौलियों की सूची तैयार कर ली है। चढ़ावा चोरी मामले की जांच करते-करते अब पुलिस और SIT की आंच राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन घोटाले तक पहुंच गई है।
वकीलों का आरोप
इधर, फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने ट्रस्ट के तीन सदस्यों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर कार्रवाई की मांग की गई है।
सीएम योगी ने ली महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत
आज सीएम योगी आदित्यनाथ मेदांता अस्पताल पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद अयोध्या में इस संवेदनशील मामले की जांच अब और गति पकड़ती दिख रही है।







