Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    ShagunBy ShagunJuly 8, 2026 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 0

    आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार साहब ने तो कीर्तिमान ही रच दिया!

    भ्रष्टाचार अब केवल सत्ता में बैठे अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा। सेवानिवृत्त हो चुके अफसर भी खूब कमाई का बंदोबस्त करके रखते हैं। आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार के घर से हुई विजिलेंस छापेमारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिस्टम में मगरमच्छ कितने गहरे छिपे बैठे हैं।

    26 घंटे की छापेमारी, 35 करोड़ का खजाना बरामद

    • विजिलेंस टीम ने कल अलीगंज की चन्द्रलोक कॉलोनी स्थित ललित कुमार के आवास पर 26 घंटे तक छापा मारा।
    • नतीजा? आँखें फटने वाला। 13 किलो सोने की ईंटें और बिस्किट
    • 9 किलो चांदी की ईंटें और बार
    • 1.62 करोड़ रुपये नकद (दीवारों में, अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा गया)
    • हीरे के आभूषण
    • अलीगंज में आलीशान मकान, दो बड़े प्लॉट, मोहनलालगंज और बालकगंज में प्लॉट, खेती की जमीन सहित कुल 15 जगहों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज

    कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत 35 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    दो चेहरे वाला “साहब”

    सामने से साफ-सुथरे, ईमानदार सरकारी अधिकारी का चेहरा और अंदर से अरबों की लूट का मालिक। ललित कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज हो चुका है। जांच जारी है। लेकिन सवाल यह है कि इतनी संपत्ति अकेले ARTO की सैलरी से जुट गई या फिर सालों से चली आ रही “कटाई” का नतीजा है?

    यह घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की बीमारी को उजागर करती है। रिटायरमेंट के बाद भी ऐसे अधिकारी चैन की नींद सोते हैं, जबकि आम आदमी महंगाई और भ्रष्टाचार की मार झेलता है।

    https://x.com/meevkt/status/2074797788421136621/video/1

    समय आ गया है सख्ती का।

    न केवल सक्रिय अधिकारियों, बल्कि रिटायर्ड अधिकारियों की भी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। जहां अचानक इतनी दौलत उग आई हो, वहां सख्त कार्रवाई जरूरी है। भ्रष्टाचार के इस मगरमच्छ को अब सिर्फ पकड़ना नहीं, पूरी तरह समाप्त करना होगा। फिलहाल ललित कुमार मामले की जांच आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि इस बार सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी और दोषी को कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलेगा।

    भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब ऐसे हर “धन कुबेर” साहब को कानून का डंडा सही मायने में लगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026
    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    July 8, 2026
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading