Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026 करियर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Digital platforms to give a new boost to the youth!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 5

    UPSDM ने लॉन्च किए दो अहम पोर्टल, उद्योगों से किए MoU

    लखनऊ, 16 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल संपन्न बनाने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दो महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया।

    ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ का उद्घाटन
    मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ‘कौशल सेतु’ पोर्टल का उद्घाटन किया। यह UPSDM का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो ट्रेनिंग पार्टनर्स के पंजीकरण और एम्पैनलमेंट को पूरी तरह ऑनलाइन, पेपरलेस और पारदर्शी बनाएगा। अब संस्थानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    इसी कार्यक्रम में ‘कौशल सारथी’ पोर्टल भी शुरू किया गया। यह युवाओं के लिए एक आसान डिजिटल मैप है, जिसमें उनके जिले के सभी प्रशिक्षण केंद्र, कोर्स और पार्टनर्स की पूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। युवा लोकेशन, संपर्क विवरण देखकर आसानी से अपना कोर्स चुन सकेंगे।

    उद्योग जगत से साझेदारी
    कार्यक्रम में UPSDM ने KLK प्राइवेट लिमिटेड और विनसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ MoU साइन किए। इन समझौतों से युवाओं को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्सटाइल जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में प्रशिक्षण तथा प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मिलेंगे।

    कॉफी टेबल बुक का विमोचन
    इस मौके पर इकोनॉमिक टाइम्स की कॉफी टेबल बुक ‘Skilling the Future : UTTAR PRADESH – Journey from Training to Transformation’ का भी विमोचन किया गया।

    मंत्री का बयान :
    कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार में कौशल विकास केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और रोजगार से जोड़कर युवाओं को ‘कौशल से स्वावलंबन और स्वावलंबन से सम्मान’ की ओर ले जाया जा रहा है।

    यह पहल प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026
    Media's 'feat' regarding the cartoon—

    कार्टून की बात में मीडिया का पराक्रम –

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading